फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi Crime 2 actress Shefali Shah recalls growing up in a small kholi and not having permanent home

Shefali Shah: एक्ट्रेस शेफाली शाह को याद आया बचपन, बोलीं- 'मुंबई की खोली में रहता था परिवार

Tue, 20 Sep 2022 09:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 Sep 2022 09:48 PM IST
सार

पढ़ाई के दौरान ही शेफाली शाह का रुझान अभिनय की तरफ हुआ। बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Delhi Crime 2 actress Shefali Shah recalls growing up in a small kholi and not having permanent home
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री शेफाली शाह ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है। इस वर्ष आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' और वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 2'  में अपने अभिनय के लिए शेफाली ने खूब तारीफें बटोरी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। एक हालिया बातचीत के दौरान शेफाली शाह ने बचपन के उन दिनों को याद किया, जब उनके परिवार के पास एक स्थाई आवास भी नहीं था। 

विज्ञापन

याद आया पुराना वक्त
एक्ट्रेस का कहना है कि वह एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से आती थीं। उन्होंने आगे कहा कि जब तक उनके पिता को आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) में नौकरी नहीं मिली थी, वे जगह-जगह घूमते रहे। शेफाली शाह ने पुराना वक्त याद करते हुए कहा वह और उनका परिवार उनके चाचा-चाची के साथ एक छोटी सी 'खोली' में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की नौकरी पक्की हुई तो मिला आवास
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान शेफाली शाह ने कहा, 'मैं सांता क्रूज में पली-बढ़ी हूं। लेकिन, असल में उससे पहले हमने कई घर बदले। मैं एक निम्न-मध्यम परिवार से थी। जब मैं छोटी थी तो आरबीआई में पिता की नौकरी पक्की नहीं थी, इसलिए हमारे पास कोई स्थाई आवास नहीं था। कई बार पापा मेरे चाचा से या किसी अन्य रिश्तेदार से मुझे और मेरी मां को साथ रखने का अनुरोध करते थे। मैं तब बहुत छोटी थी, इसलिए काफी कुछ अभी याद नहीं है। पापा खुद अपने दोस्तों के साथ रहते या गैराज में रहते।' शेफाली शाह ने आगे कहा कि एक मछुआरा कॉलोनी थी, जहां मेरे चाचा-चाची, पापा-मां और मैं रहते थे। यह एक खोली थी, जिसमें एक रसोई और बाथरूम था।' 

विज्ञापन

'डॉक्टर जी' में आएंगी नजर
शेफाली शाह के पिता को जब आरबीआई में स्थाई नौकरी मिल गई तो पूरा परिवार सांता क्रूज के आरबीआई क्वाटर में शिफ्ट हो गया। पढ़ाई के दौरान ही शेफाली शाह का रुझान अभिनय की तरफ हुआ। उन्होंने ड्रामा और रिहर्सल पर अधिक फोकस करना शुरू किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो शेफाली शाह जल्द ही आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed