फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi Court Jacqueline Fernandez Regular Bail Plea Conman Sukesh Money Laundering Case

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन को मिली राहत, अब 24 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Thu, 10 Nov 2022 10:01 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 10 Nov 2022 10:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi Court Jacqueline Fernandez Regular Bail Plea Conman Sukesh Money Laundering Case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने एक बार फिर जैकलीन की अंतरिम जमानत बढ़ा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख भी दे दी है। एएनआई के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले की अगली सुनवाई अब 24 और 25 नवंबर को होगी। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें पिछले महीने अंतरिम बेल दी थी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़ कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनी थीं सिंपल कपाड़िया, करियर के पीक पर इस बीमारी ने ले ली जान
विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज अदालत जैकलीन फर्नांडीज की नियमित जमानत याचिका पर दलीलें सुनेगी। इसके साथ ही दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। बता दें कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया था जिसमें उन्होंने जैकलीन फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित किया था। इतना ही नहीं अदालत ने उन्हें समन भी भेजा था, जिसके बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत की याचिका दायर की थी। 

यह भी पढ़ें: कभी दिल्ली के एक टीवी चैनल में नौकरी करती थीं सिमोन, 'हिना' सीरियल से घर-घर में हुईं मशहूर

ईडी ने किया था विरोध
बता दें कि समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर में यह जानकारी दी गई थी कि प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री की अंतरिम जमानत का विरोध करते हुए उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। खबर में यह भी बताया गया था कि जैकलीन फर्नांडीज ने 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले से जुड़ो सबूत मिटा दिए हैं। साथ ही एजेंसी की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने जांच के दौरान ईडी के सामने इस बात को स्वीकारा था और उन्होंने दूसरों को भी सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए कहा था।  

यह भी पढ़ें: 'हार्ड रॉक बैंड' नाजरेथ के मुख्य गायक डैन मैककैफर्टी का निधन, 76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed