{"_id":"d1f785676e239717a3f93f727a398038","slug":"deepika-perform-on-baby-doll-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी जैसा करने जा रही हैं दीपिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी जैसा करने जा रही हैं दीपिका
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 22 Apr 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण कुछ वैसा ही करने जा रही हैं जैसा कि पोर्न स्टार सनी लियोनी कर चुकी हैं। देखते हैं क्या यह टोटका चलेगा?
विज्ञापन
रागिनी एमएमस-2' में सनी पर फिल्माया गाना 'बेबी डॉल' काफी लोकप्रिय हुआ, जो लगभग हर किसी की जुबान पर सुनने को मिल ही रहा था। लेकिन अब एक और 'बेबी डॉल' धूम मचाने के लिए तैयार है और वह और कोई नहीं अपनी बॉलीवुड राजकुमारी दीपिका पादुकोण है। जो फरहा खान की अगली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में एक गाने में 'बेबी डॉल' बनी आएगी।
मजेदार बात ये है कि जहाँ सनी को बेबी डॉल के लिए अपनी आवाज कनिका कपूर ने दी थी अब वहीं अब दीपिका को भी अपनी आवाज में बेबी डॉल वहीं बनाएंगी। यानी उनके लिए यह गाना कनिका ही गाएंगी।
विज्ञापन
यह एक आयटम नंबर होगा, जिसमे दीपिका ठुमकती नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह एक बार डांसर का किरदार निभाया है।
कनिका कहती है, "यह गाना सनी पर फिल्माये गए गाने बेबी डॉल से भी अधिक धूम मचायेगा। इस गाने में कुछ नया तड़का लगाया गया है।
इस फिल्म में दीपिका के अलावा शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सोनु सूद, विवान शाह और बमन इरानी की भी मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस वर्ष दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन