{"_id":"5bb3607c867a557fe9786f0d","slug":"deepika-padukone-to-produce-film-with-raji-director-meghna","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राजी' की डायरेक्टर मेघना के साथ फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी दीपिका पादुकोण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'राजी' की डायरेक्टर मेघना के साथ फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी दीपिका पादुकोण
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की तारीख का कोई खुलासा नहीं हुआ हैं। कयास हैं दोनों इस साल नवंबर महीने तक शादी करेंगे। वहीं दीपिका के फैंस के लिए एक बड़ी खबर हैं। 'राजी' फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म को दीपिका पादुकोण प्रोड्यूस करेंगी।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका को रानी पद्मावती के किरदार में खूब पसंद किया गया था। आपको बता दें जिस फिल्म को दीपिका प्रोड्यूस करने वाली हैं वह एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर बनाई जा रही है। बता दें लक्ष्मी को एक लड़के ने शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन जब लक्ष्मी ने उसे मना कर दिया तब उसने एसिड फेंक कर उसकी पूरी जिंदगी खराब कर दी। अब लक्ष्मी एनजीओ चलाती हैं और अपने जैसी कुछ लड़कियों की मदद करती हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मी की बॉयोपिक बना रही मेधना गुलजार ने बताया कि अभी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई हैं। अभी हम इसकी कहानी पर रिसर्च कर रहे हैं। अगले साल फरवरी से इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी । दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना नया प्रोडक्शन हाउस खोला हैं। इसे पहले भी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोडक्शन हॉउस से फिल्म का निर्माण कर चुकी हैं। फिलहाल दीपिका अपनी शादी के तैयारियों में व्यस्त हैं।
विज्ञापन