Deepika Padukone: दीपिका ने अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए शेयर किया खास पोस्ट, पति को टैग कर दिखाई शादी की झलक
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी कही जाती है। वहीं, दोनों एक दूसरे पर अक्सर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने एक नया वीडियो शेयर किया है।
विस्तार
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी कही जाती है। वहीं, दोनों एक दूसरे पर अक्सर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। हालांकि बीते काफी वक्त से कपल को लेकर कुछ झूठी अफवाहें उड़ रही हैं कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन इन अफवाहों के बीच भी कपल एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं, जिससे वह अफवाहें पूरी तरह से झूठी साबित होती हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी की झलक शेयर करती दिख रही हैं।
दीपिका पादुकोण ने को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने दो लोगों की शादीशुदा जिंदगी को दिखाती एक मजेदार रील शेयर की। वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी कुछ देर के लिए भी आराम नहीं करती है क्योंकि उसे सफाई करने का या कुछ न कुछ काम करते रहने का जुनून है। वहीं उसका हसबैंड पूरे टाइम लैपटॉप पर कुछ न कुछ देखता रहता है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'पीवीओ: जब आपकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से हो जो आराम नहीं कर सकता'। दीपिका ने ये वीडियो अपनी मैरिड लाइफ डिस्क्राइब करते हुए शेयर किया है। वहीं इसके साथ उन्होंने रणवीर सिंह को भी टैग किया।
तो वहीं फ्रेंडशिप डे के मौके पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि क्यों हमें अपने खास दोस्त से शादी करनी चाहिए। वहीं दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में फेमस है। उन्होंने छह साल तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी रचाई थी। इस कपल की लव स्टोरी राम-लीला से शुरू हुई थी।
यह भी पढ़ें: दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में फेमस है। उन्होंने छह साल तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी रचाई थी। इस कपल की लव स्टोरी राम-लीला से शुरू हुई थी।