{"_id":"fc1d99be4537675f019098b59ddbb6fc","slug":"deepika-padukone-ranveer-singh-arjun-kapoor-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणवीर नहीं किसी और के साथ डेटिंग कर रही हैं दीपिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर नहीं किसी और के साथ डेटिंग कर रही हैं दीपिका
टीम डिजीटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Fri, 17 Jan 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर के साथ तो ब्रेकअप हो चुका है और रणवीर सिंह को उन्होंने इग्नोर करना शुरु कर दिया है ऐसे में ये प्रश्न खड़ा हो गया है कि वह अब किसके साथ डेटिंग कर रही हैं?
विज्ञापन
दीपिका के स्टारडम की तरह ही उनके प्रेम के किस्से भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। रणवीर सिंह के साथ उनके प्यार के किस्से जब हर जगह फैलने लगे तो उन्होंने आगे आकर अब इस चर्चा पर भी ब्रेक लगा दिया है।
विज्ञापन
हालांकि दीपिका का कहना है कि फिलहाल वह सिंगल हैं और किसी के भी साथ डेट नहीं कर रही हैं। कॉफी विद करण में भी वह ये बात कह चुकी हैं।
यही नहीं अब तो वह रणवीर सिंह के साथ उनके संबंधों के सवालों पर भी काफी इरीटेट हो रही हैं और तो और फिल्म फेयर अवार्ड के दौरान रणवीर सिंह से उन्होंने पूरी तरह से दूरी बनाते हुए उनको काफी इग्नोर भी मारा।
विज्ञापन
वह रणवीर के सामने से गुजर गईं पर उनसे बात भी नहीं की। अब देखना ये है कि ये यंग लेडी अब किसके प्यार में पड़ती है। क्योंकि जब भी दीपिका का ब्रेकअप हुआ है कोई दूसरा प्रेमी उनकी लाइफ में आ ही जाता है।