दीपिका की अपील, 'मेरा वो दृश्य फिल्म से हटा दीजिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका को यह ठीक नहीं लग रहा है कि उनके साथ रणबीर कपूर की कैमेस्ट्री कैटरीना कैफ को परेशान करे। उन्होंने निर्देशक से अपील की है कि ट्रेलर से वह दृश्य हटा लिया जाए, जिसमें लोग रणबीर के साथ उनकी कैमेस्ट्री की चर्चा कर रहे हैं...
एक समय कैटरीना कैफ ने दीपिका पादुकोण से उनका प्यार यानी रणबीर कपूर को छीन लिया था, लेकिन दीपिका बदले की भावना के बजाय क्या नेक इरादों से कैट का आशियाना उजड़ने से बचाएंगी? जानकारों का मानना है कि इन दिनों दीपिका कुछ ऐसा ही कर रही हैं।
जबसे रणबीर और दीपिका की अगली फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, कैटरीना कैफ की नींद उड़ गई है। बताया जाता है कि इस फिल्म के एक प्रेम-दृश्य में रणबीर-दीपिका की कैमेस्ट्री देखने के बाद ब्रिटेन से आई यह बाला बहुत परेशान है।
दोनों पूर्व प्रेमियों, रणबीर-दीपिका ने भले ही प्रोफेनशल अंदाज में बढ़िया काम किया है परंतु उनके अतीत को देख कर कुछ लोगों को लगता है कि राख में चिंगारी कहीं दबी है! कैटरीना के होश उड़ने की वजह यही बात बताई जा रही है।
वह इस बात से भी परेशान हैं कि रणबीर की मां नीतू सिंह ने दीपिका के साथ बेटे के इस ट्रेलर की खुल कर तारीफ की है। ऐसी खबरें कई दफा आ चुकी हैं कि नीतू सिंह कैटरीना को पसंद नहीं करतीं।
इम्तियाज अली से अंतरंग सीन हटा लेने की अपील की
अब सूत्र खबर लाए हैं कि जब से दीपिका को कैटरीना की परेशानी पता चली है उन्होंने फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली से अंतरंग सीन हटा लेने की अपील की है। परंतु फिल्म से जुड़े लोगों की मानें तो रणबीर-दीपिका का यह सीन कहानी में ऐसी जगह पर आता है कि न तो इसे हटाया जा सकता है और न संपादित किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार दीपिका नहीं चाहती हैं कि उनके और रणबीर के बीच की दोस्ती को लेकर नए सिरे से बातें हो। वह यह भी नहीं चाहतीं कि फिल्म का एक सीन रणबीर-कैटरीना के प्यार में आड़े आ जाए। वैसे निर्देशक ने दीपिका को साफ कह दिया है कि यह सीन फिल्म से कतई नहीं हटाया जा सकता।
ऐसे में दीपिका ने उनसे यह भी कहा है कि संभव हो तो फिल्म के ट्रेलर से ही यह दृश्य डिलीट कर दिया जाए। देखना होगा कि क्या आने वाले दिनों ऐसा होगा? उधर, यह सीन देख कर परेशान कैटरीना अब अपनी आने वाली रणबीर स्टारर फिल्म को नए सिरे से देख रही हैं।
बताया जाता है कि इस फिल्म के दृश्यों से वह अब नाखुश हैं क्योंकि पर्दे पर रणबीर के साथ वह दीपिका जैसी नजदीक नहीं दिख रही हैं। रणबीर-कैटरीना की यह फिल्म अभी शूटिंग के दौर में है। हर कोई अब रणबीर-दीपिका की कैमेस्ट्री की बात कर रहा है।
यहां तक लिखा जा रहा है कि कैटरीना के मुकाबले दीपिका के साथ रणबीर की जोड़ी ज्यादा जमती है। अतः स्वाभाविक है कि भविष्य में निर्माता-निर्देशक रणबीर-दीपिका को रणबीर-कैटरीना के मुकाबले तवज्जो देंगे। सूत्र खबर लाए हैं कि कैटरीना ने अपनी अब रणबीर के साथ बन रही फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु को संदेश भेजा है कि वह ऐसे सीन फिल्म में डालें जहां उनकी जोड़ी दर्शकों को अधिक आकर्षित करे।