{"_id":"d7cda400-a432-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"deepika-katrina-in-bhansali-s-bajirao-mastani","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या नहीं, दीपिका या कैटरीना बन सकती हैं मस्तानी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या नहीं, दीपिका या कैटरीना बन सकती हैं मस्तानी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में मस्तानी की भूमिका कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोन कर सकती हैं। इन दोनों में से किसी एक को मस्तानी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
भंसाली पहले यह फिल्म ऐश्वर्य और सलमान को साथ लेकर बनाना चाह रहे थे। ऐश और सलमान के बीच आये तनाव के बाद संजय लीला भंसाली का यह प्रोजेक्ट डिब्बा बंद हो गया था।
विज्ञापन
अब खबर है कि संजय लीला 14 सालों के बाद फिर से इस डिब्बे को खोलने जा रहे हैं। खबर है कि वे अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए अब कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण से बात कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी पेशवा बाजीराव और मस्तानी के बीच की प्रेम कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
इरॉज इंटरनेशनल इस फिल्म को प्रोडयूस करने के लिए तैयार हैं। रामलीला का प्रोजेक्ट पूरा होते ही संजय लीला इस फिल्म की तैयारी में जुट जायेंगे। इस फिल्म में उन्हें दो मुख्य महिला किरदार चाहिए जो कि बाजीराव की पत्नी काशीबाई और मस्तानी का किरदार निभायेंगी।
वह चाहते हैं कि दीपिका और कैट को वह साथ साथ कास्ट करें। कैटरीना और दीपिका दोनों ही इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी तो दिखा रही हैं, लेकिन दोनों को ही मस्तानी का ही किरदार चाहिए क्योंकि मस्तानी का किरदार ज्यादा पॉवरफुल है।
दूसरी तरफ संजय लीला चाहते हैं कि बाजीराव के किरदार में वह रणबीर कपूर को कास्ट करें। अभी इस बारे में कोई भी फैसला अंतिम रूप से नहीं लिया गया है।