फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepak Tijori Won Best Actor Award At Berlin Shorts Awards For short film Echoes of Us

दीपक तिजोरी को किस फिल्म के लिए मिला सातवीं बार बेस्ट एक्टर अवॉर्ड? सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मूवी का हिस्सा

Sun, 12 Oct 2025 02:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 12 Oct 2025 02:50 PM IST
सार

Deepak Tijori Won Best Actor Award: दीपक तिजोरी ने एक ही फिल्म के लिए सात बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल्स में अपने नाम किया है। कौन सी है वो फिल्म? 

विज्ञापन
Deepak Tijori Won Best Actor Award At Berlin Shorts Awards For short film Echoes of Us
दीपक तिजोरी, यूलिया वंतूर - फोटो : इंस्टाग्राम@deepaktijoriteam

विस्तार

दीपक तिजोरी ने एक शॉर्ट फिल्म ‘Echoes of Us’ के लिए बर्लिन शॉर्ट्स अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया है। यह उनका सातवां बेस्ट एक्टर अवॉर्ड है। यही सम्मान उन्हें एक हफ्ते पहले ही बार्सिलोना इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी मिला था। साथ ही लॉस एंजेलेस, ऑस्टिन, भारत और ईस्ट अफ्रीका में होने वाले फिल्म फेस्टिवल्स में उनकी फिल्म की धूम रही। यहां भी उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन

फिल्म में दीपक संग यूलिया वंतूर ने किया अभिनय 
फिल्म ‘Echoes of Us’ का डायरेक्शन जो राजन ने किया है। शॉर्ट फिल्म में दीपक तिजोरी के साथ यूलिया वंतूर और स्पेनिश एक्ट्रेस एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज भी लीड रोल में नजर आईं। यूलिया वंतूर को सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के तौर जाना जाता है। वैसे अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सबके सामने स्वीकार नहीं किया है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Deepak Tijori: 'मेरी आवाज अब जाकर सुनी गई', नॉमिनेशन मिलने पर खुश दीपक तिजोरी; सलमान-शाहरुख को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक तिजोरी बतौर निर्देशक भी सक्रिय 
दीपक तिजोरी ने 90 के दशक में ‘आशिकी’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘कभी हां कभी ना’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह अभिनय के अलावा निर्देशन में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक कई फिल्में बनाई हैं, इसमें ‘दो लफ्जों की कहानी’ की काफी चर्चा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed