फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   darsheel safary is good student his real life

जीनियस है 'तारे जमीं पर' का ईशान

Mon, 20 May 2013 03:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 20 May 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
darsheel safary is good student his real life

आपको 'तारे जमीं पर' फिल्म का ईशान नंद किशोर अवस्थी तो याद ही होगा। हां वही जिसे किताब के अक्षर उड़ते हुए दिखाई देते थे। तो वही ईशान जिसका असल नाम दर्शील सफारी है उसे बारहवीं की परीक्षाओं में 84 फीसदी अंक मिले हैं।

विज्ञापन


'तारे जमीं पर' फिल्म में ईशान को एक ऐसे लड़के के रूप में दिखाया गया था। जिसकी रुचि पढ़ाई में बिल्कुल नहीं है। वह कल्पनाओं में कई सारे ख्वाब बुना करता है। पढ़ाई में कमजोर इस बच्चे का किरदार दर्शील सफारी ने पर्दे पर निभाया था।
विज्ञापन


दर्शील सफारी की उम्र 17 साल है और उसने इसी साल 12वीं की परीक्षाएं पास की हैं। उसे 84 फीसदी मार्क्स मिले हैं। यानी कि दर्शील मेधावी छात्र है।

दर्शील अब अपनी आगे की पढ़ाई कॉमर्स विषय के साथ करना चाहता है। दर्शील की इच्छा साउथ मुंबई के किसी कॉलेज में प्रवेश लेने की है।

दर्शील ने कहा कि अपनी पढ़ाई और ऐक्टिंग के बीच संतुलन बनाए रखना चाहता है। पढ़ाई के अलावा दर्शील आने वाले सालों में फिल्में करता भी दिखेगा।

2007 में रिलीज हुई आमिर खान निर्देशित यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में शानदार ऐक्टिंग के लिए दर्शील को बेस्ट फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारे जमीं पर फिल्म के बाद दर्शील 'बम बम बोले', 'जोकोमो' और 'मिड नाइट चिल्ड्रेन' फिल्मों में भी नजर आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed