फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dancing Queen Sapna Choudhary shares a dance video on social media goes viral

Sapna Choudhary: पजामा-टीशर्ट पहन सड़क पर नाचती नजर आईं सपना चौधरी, डांसर के अंदाज पर यूजर्स हुए फिदा

Mon, 17 Oct 2022 07:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Oct 2022 07:52 PM IST
सार

सपना चौधरी ने यह डांस वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें सपना व्हाइट कलर की टीशर्ट और ग्रीन कलर का पजामा पहने नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Dancing Queen Sapna Choudhary shares a dance video on social media goes viral
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देसी डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी के डांस के फैंस दीवाने हैं। सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है, यही वजह है कि सपना चौधरी के हर कार्यक्रम में फैंस की खूब भीड़ उमड़ती है। बता दें कि सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और डांस वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर सपना ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सपना सड़क पर पर थिरकती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
 

PS1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर आया पीएस-1 का तूफान, ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड तोड़ आगे निकली फिल्म, कमाए इतने करोड़

विज्ञापन

फिर दिखा देसी अंदाज
सपना चौधरी अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बेशक वह अब एक नेशनल स्टार बन चुकी हैं। मगर, उनका देसीपन अभी तक बरकरार है। सपना की यही खासियत उनके फैंस का दिल जीत लेती है। कभी सपना चौधरी घूंघट डालकर लोकगीत पर डांस करती नजर आती हैं तो कभी यात्रा के दौरान कार में बैठे-बैठे ही थिरकने लगती हैं। अब हालिया वीडियो में वह बीच सड़क पर ठुमके लगा रही हैं।

Shibani Dandekar: फरहान अख्तर की पत्नी ने नेटिजन्स की लगाई क्लास, करवा चौथ का व्रत न रखने पर हुई थीं ट्रोल

विज्ञापन

चश्मा चढ़ाकर किया डांस
सपना चौधरी ने यह डांस वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें सपना व्हाइट कलर की लूज टीशर्ट और ग्रीन कलर का पजामा पहने नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने प्योर व्हाइट कलर के हील वाले शूज कैरी कर रखे हैं। सपना चौधरी का अंदाज जबरदस्त लग रहा है। सपना चौधरी ने काला चश्मा भी पहन रखा है, जो उनके स्टाइल को कंपलीट कर रहा है। वीडियो में सपना बिंदास होकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी 'नाचो-नाचो' गाने पर थिरक रही हैं। इसके साथ सपना चौधरी ने कैप्शन लिखा है, 'नाचो।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन

यूजर्स ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया
सपना के इस वीडियो पर यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई सपना के अंदाज पर फिदा हो रहा है। कमेंट बॉक्स में यूजर्स हार्ट और लव इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह! आपका अंदाज सबसे निराला है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बेस्ट हो।' बता दें कि कुछ ही घंटों के अंदर सपना के इस पोस्ट पर 40 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

दुल्हन के लिबास में सज-धज कर शर्माईं सपना चौधरी, पति की आरती उतार खोला व्रत, वीडियो शेयर कर बोलीं- कहे तोसे सजना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed