फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dancer sapna choudhary new-music video kala chundad teaser out gave lohri congratulations to fans

Sapna Choudhary: डांसर सपना चौधरी ने फैंस को दी लोहड़ी की बधाई, नये गाने का टीजर किया जारी

Thu, 13 Jan 2022 02:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 13 Jan 2022 02:08 PM IST
सार

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने फैंस को लोहड़ी की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और अपने नये गाने की झलक भी दिखाई।

विज्ञापन
dancer sapna choudhary new-music video kala chundad teaser out gave lohri congratulations to fans
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने फैंस को लोहड़ी की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और अपने नये गाने की झलक भी दिखाई। उनके नये गाने का नाम 'काला चूंदड़' है। उन्होंने इस गाने का टीजर शेयर किया है, जो कि उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन


सपना चौधरी ने बताया कि पूरा गाना 17 जनवरी को आएगा। उन्होंने अपने नये गाने की वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी लोहड़ी। गाना आ रहा है। 17 जनवरी को तैयार रहिये।'' इस गाने में सनपा चौधरी का देसी स्वैग और जबरदस्त डांस दिख रहा है। वैसे भी सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का दिल जीतने के लिए जानी जाती हैं। इस गाने को यूके हरियाणवी ने गाया है और इसकी लिरिक्स प्रेम जंगीरा ने लिखी हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इस  पोस्ट को अब तक 34 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर हजारों की संख्या में टिप्पणियां आ रही हैं। फैंस उनको उनके नये गाने के लिए बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।हाल ही में उनके फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जो कि वायरल हो गया था। इस वीडियो में वह अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'गजबन' पर डांस करती नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed