{"_id":"606e7c8ba6b7a7687e1f8af8","slug":"dance-deewane-3-judge-dharmesh-yelande-tests-covid19-positive-mukti-mohan-punit-j-pathak-to-replace-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डांस दीवाने 3' के जज धर्मेश कोरोना से संक्रमित, बीते दिनों 18 क्रू मेंबर्स हुए थे पॉजिटिव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'डांस दीवाने 3' के जज धर्मेश कोरोना से संक्रमित, बीते दिनों 18 क्रू मेंबर्स हुए थे पॉजिटिव
Thu, 08 Apr 2021 09:26 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 08 Apr 2021 09:26 AM IST
सार
डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश येलांडे हाल ही में कोरोना संक्रमित
बीते दिनों शो के 18 क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव पाए गए थे
शो के निर्माता अरविंद राव का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया
विज्ञापन
धर्मेश येलांडे
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश येलांडे हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीते दिनों इस शो के 18 क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद शो से जुड़े अन्य लोगों का टेस्ट कराया गया जिसमें धर्मेश येलांदे और निर्माता अरविंद राव का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीँ, माधुरी दीक्षित और राघव जुयाल का टेस्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि डांस दीवाने के जज धर्मेश आने वाले एपिसोड का हिस्सा नहीं बनेंगे, हालांकि उनके गैरहाजिरी का कारण स्पष्ट नहीं किया गया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अरविंद राव ने इसकी पुष्टि की है कि उनका और धर्मेश का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव है। धर्मेश के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब शो में उनकी जगह कोरियोग्राफर पुनित पाठक लेंगे। धर्मेश गोवा में थे जब उन्हें हल्के लक्षण महसूस हुए। जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
View this post on Instagram
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों का असर मनोरंजन उद्योग पर भी खासा देखने को मिल रहा है। पिछले साल कई महीनों तक टीवी शोज और फिल्मों की शूटिंग बंद रही जिसकी वजह से निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब इस साल दोबारा कुछ वैसा ही माहौल दिख रहा है।
View this post on Instagram
वीकेंड में शूटिंग नहीं होने के चलते मेकर्स बाकी दिन अतिरिक्त काम करके एपिसोड बना रहे हैं। जिससे शो लगातार प्रसारित होता रहे। जबकि कई कलाकारों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से स्टोरी लाइन भी बदली गई है।