फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dahaad Teaser released Sonakshi Sinha seen as a Cop On Mission To Find Missing Women watch thrilling video

Dahaad Teaser: कॉप बन सोनाक्षी सिन्हा ने डेब्यू सीरीज में लगाई 'दहाड़', टीजर में दिखा एक्ट्रेस का धांसू अंदाज

Wed, 26 Apr 2023 11:26 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 26 Apr 2023 11:26 AM IST
सार

अमेजन प्राइम वीडियो ने आगामी क्राइम ड्रामा सीरीज, 'दहाद' का दिलचस्प टीजर जारी किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन
Dahaad Teaser released Sonakshi Sinha seen as a Cop On Mission To Find Missing Women watch thrilling video
दहाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा जब-जब पर्दे पर आईं हैं, उन्होंने फैंस को तालियां बजाने का मौका दिया है। अपनी डेब्यू फिल्म 'दबंग' से लेकर अब तक वह हर बार फैंस को अपना एक नया और बिल्कुल जुदा अंदाज दिखाती हैं। पिछली बार 'डबल एक्सएल' में नजर आईं अभिनेत्री एक बार फिर फैंस का मनोरंजन करने लौट रही हैं। लेकिन बिल्कुल अलहदा अंदाज में। डेब्यू फिल्म में पुलिस वाले की पत्नी का किरदार निभाने वाली सोनाक्षी अब खुद पर्दे पर 'दबंग' बनकर दुश्मनों के सथ ढिशुम-ढिशुम करने आ गई हैं। दरअसल, सोनाक्षी की डेब्यू वेब सीरीज 'दहाड़' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेत्री का धांसू रूप नजर आ रहा है।

विज्ञापन

रिलीज हुआ 'दहाड़' का टीजर
जिस दिन से सोनाक्षी सिन्हा के ओटीटी डेब्यू सीरीज का एलान हुआ था, उसी दिन से फैंस इसकी एक झलक पाने के लिए बेकरार थे। आज आखिरकार फैंस की यह ख्वाहिश पूरी हो गई है। अमेजन प्राइम वीडियो ने आगामी क्राइम ड्रामा सीरीज, 'दहाद' का दिलचस्प टीजर जारी किया। सामने आए टीजर की शुरुआत 27 महिलाओं की मौत की उलझी गुत्थी से होती है, जिसके खिलाफ कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, इन होती हत्याओं के मामलों की पड़ताल करने का बीड़ा सोनाक्षी सिन्हा यानी सब-इंस्पैकटर अंजलि भाटिया उठाती हैं। टीजर में सोनाक्षी सिन्हा की अदायगी  दमदार लग रही है।
Diljit Dosanjh: कोचेला के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने वालों पर भड़के दिलजीत, पंजाबी में दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी के साथ दम दिखाएंगे ये कलाकार
'दहाड़' रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा बनाई गई है। दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने मिलकर किया है। 'दहाद' में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। 'दहाद' सोनाक्षी सिन्हा का डिजिटल डेब्यू है, जिसमें वह एक महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। टीजर में 27 महिलाओं की संदिग्ध हत्याओं का खुलासा किया गया है, जिसमें कोई शिकायत या गवाह नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar)

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर साझा करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो ने 'दहाड़' के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान भी कर दिया है। मेकर्स ने लिखा, 'सबसे बुरे समय में, एक महिला उठेगी। प्राइम पर दहाड़, ट्रेलर 3 मई को रिलीज होगा।' सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'डबल एक्सएल' में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed