दबंग 3 को लेकर खत्म हुआ बड़ा सस्पेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की दबंग सीरीज की फिल्में सुपर हिट रहीं हैं। इसलिए दबंग 3 का इंतजार अभी से दर्शकों को है, पर दबंग 3 को सलमान की हां का इंतजार है।
फिल्म के निर्देशक और सलमान के भाई अरबाज खान ने कहा है कि दबंग 3 भी सुपर हिट होगी पर फिल्म को सलमान भाई के हां कहने का इंतजार है। क्योंकि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। अरबाज खान ने यह बातें अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म डॉली के डोली के प्रामोशन पर कहीं। यह एक कॉमेडी फिल्म है।
सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान अगले साल रिलीज होने वाली है। वहीं प्रेम रतन रतन धन पायो के लिए सलमान वर्ल्ड टूर पर जाने का प्लान बना चुके हैं।
भाईजान के अलावा मलाइका और दबंग सीरीज की फिल्मों ने बदला कैरियर
दबंग सीरीज की सुपर हिट फिल्में निर्देशित करने वाले अरबाज खान फिलहाल छोटे बजट की फिल्म डॉली की डोली के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके कैरियर को भाईजान के अलावा मलाइका अरोड़ा और दबंग सीरीज की फिल्मों ने बदला है। वरना एक समय यह कहा जाने लगा था कि देखो अरबाज क्या करता है? फिल्म डॉली की डोली को भी अरबाज ने मलाइका के साथ प्रोड्यूस किया है।