{"_id":"4cd0d4d4-4e66-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cricketer-promote-kai-po-che-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर करेंगे 'काई पो छे' फिल्म का प्रमोशन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिकेटर करेंगे 'काई पो छे' फिल्म का प्रमोशन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Dec 2012 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'काई पो छे' का प्रमोशन क्रिकेटर करेंगे। जहीर खान, आशीष नेहरा और अजय जडेजा अलग-अलग शहरों में इस फिल्म का प्रचार करते हुए दिखेंगे। कुछ और खिलाड़ी इस प्रमोशन से जुड़ सकते हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और अहमदाबाद में यह खिलाड़ी फिल्म को प्रमोट करते दिखेंगे। इसके लिए वह मल्टीप्लेक्सों के साथ खेल के मैदानों में भी दिखेंगे। फिल्म को प्रमोट करने के लिए कुछ फ्रेंडशिप मैच भी कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
अभिषेक कपूर निर्देशित 'काई पो छे' फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी। अभिषेक कपूर इसके पहले 'आर्यन' और 'रॉक ऑन' फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'थ्री मिस्टेक ऑफ लाइफ' से प्रेरित बताई जा रही है। इस ऑफबीट फिल्म की स्टारकॉस्ट बड़ी नहीं है। सुशांत सिंह, राजकुमार यादव और अमित सध इस फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को रोनी स्क्रूवाला और सिद्घार्थ राय कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
तीन अलग-अलग किरदारों की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का ताना-बाना 2000 के आसपास का बुना गया है। इन तीन दोस्तों के तीन सपने इन्हें अलग-अलग दिशाओं में ले जाते हैं। फिल्म इन्हीं सपनो के पूरे होने और रास्ते में आने वाली रुकावटों की कहानी कहती है। फिल्म में भारत के अलावा विदेशी टीमों के भी कुछ क्रिकेटर विशेष भूमिकाओं में दिखेंगे।
विज्ञापन