फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Costume designer Niharika Bhasin revealed why Imran khan wore unwashed smelly t shirts in film Delhi belly

Delhi Belly: 'देल्ही बेली' में इमरान खान ने पहने थे गंदे और बदबूदार टीशर्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने किया खुलासा..

Sun, 11 Feb 2024 08:23 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 11 Feb 2024 08:23 PM IST
सार


बॉलीवुड में फिल्म 'देल्ही बेली' को एक अलग फिल्म का दर्जा प्राप्त है। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने इस फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। 

विज्ञापन
Costume designer Niharika Bhasin revealed why Imran khan wore unwashed smelly t shirts in film Delhi belly
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'देल्ही बेली' अभिनेता इमरान खान के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने वीर दास और कुणाल रॉय कपूर जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ काम किया था। इमरान की यह फिल्म एक वयस्क कॉमेडी थी, लेकिन साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक आज भी बेहद पसंद करते हैं। वहीं, जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब रिलीज के दौरान इमरान के लुक्स को लेकर काफी सवाल उठे थे। पिछले दिनों फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रहीं निहारिका भसीन ने इसी विषय पर मीडिया से खुलकर बातें कीं। 
विज्ञापन


कहानी बदबूदार टीशर्ट की 
बॉलीवुड में फिल्म 'देल्ही बेली' को एक अलग फिल्म का दर्जा प्राप्त है। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने इस फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने कहा, 'फिल्म देल्ही बेली को तीन दिनों में शूट करना था। इस फिल्म के लिए मैंने इमरान खान को सिर्फ एक टीशर्ट दिया था। उन्हें हर दिन उसी टीशर्ट में शूटिंग करनी पड़ती थी। यह फिल्म के किरदार की मांग थी, लेकिन इस बात के लिए इमरान ने कभी भी कोई शिकायत नहीं किया।'
विज्ञापन

Gehraiyaan: गहराइयां की रिलीज के दो साल पूरे, सिद्धांत चतुर्वेदी-अनन्या पांडे ने पोस्ट कर मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने काम के प्रति हैं ईमानदार इमरान 
अपनी बात जारी रखते हुए निहारिका कहती हैं, 'हम उन दिनों दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे। वे गर्मियों के दिन थे। फिल्म की कहानी के हिसाब से इमरान को गन्दा दिखना था इसलिए मैंने उनके टीशर्ट के साथ कुछ प्रयोग किए थे। इमरान अक्सर मजाकिया लहजे में कहते थे, 'यार कोई परफ्यूम दे दो...', लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि मैं इसे नहीं पहनना चाहता हूं। वे एक बेहद ईमानदार एक्टर हैं।'

Singham Again: 'एसीपी सत्या रिपोर्टिंग सर', टाइगर श्रॉफ ने अजय देवगन के साथ शुरू की 'सिंघम अगेन' की शूटिंग

इमरान खान का वर्क फ्रंट 
अभिनेता इमरान खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिनमें 'जानेमन', 'देल्ही बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' आदि का नाम शामिल है। इमरान के फैंस बॉलीवुड में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed