फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramesh Taurani Covid 19 Positive Case after taking First Dose of Corona Vaccine

बॉलीवुड में कारोना: आमिर खान के बाद अब निर्माता रमेश तौरानी आए कोविड-19 की चपेट में

Wed, 24 Mar 2021 05:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 24 Mar 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Ramesh Taurani Covid 19 Positive Case after taking First Dose of Corona Vaccine
रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना मामलों की संख्या में काफी उछाल आया है। इसी के चलते कई बॉलीवुड सितारे भी हाल में कोविड 19 से संक्रमित पाए गए हैं। इसी कड़ी में अब फिल्म निर्माता रमेश तौरानी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी दी और बताया कि उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


हैरान कर देने वाली बात यह है कि रमेश कोरोना वैक्सीन की एक खुराक लेने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। रमेश तौरानी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मैं जांच में कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं और इस बात की जानकारी मैंने बीएमसी को दे दी है। सभी एहतियाती कदम उठा रहा हूं और ठीक होने के लिए दवाई ले रहा हूं। अगर आप पिछले दो सप्ताह में मेरे सम्पर्क में आए हैं, तो जांच करा लें। मैं कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले चुका हूं और मुझे उम्मीद है कि जल्द ठीक हो जाउंगा।’
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ramesh Taurani (@rameshtaurani)



हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिश्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आमिर के प्रवक्ता ने बताया- 'मिस्टर आमिर खान कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहे हैं। वह पूरी तरह ठीक हैं।'

इससे पहले कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। कार्तिक ने एक बड़े प्लस के साइन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'पॉजिटिव हो गया, दुआ करो।' लगातार कोरोना के मामलो के बीच हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।  इसके पहले रणबीर कपूर, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed