फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cordelia bribery case Mumbai court Rejects pre-arrest bail Plea to accused Sam D'Souza

Cordelia bribery case: मुंबई कोर्ट से सैम डिसूजा को नहीं मिली राहत, अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

Wed, 14 Jun 2023 07:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 14 Jun 2023 07:36 PM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप लगाया है कि डिसूजा ने आर्यन खान को मामले में आरोपी नहीं बनाने के लिए शाहरुख के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने के लिए 'पंच' गवाह के साथ साजिश रची थी।

विज्ञापन
Cordelia bribery case Mumbai court Rejects pre-arrest bail Plea to accused Sam D'Souza
सैम डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने बुधवार (14 जून) को कोर्डेलिया क्रूज जहाज पर 2021 में ड्रग्स के भंडाफोड़ से जुड़े रिश्वतखोरी के एक मामले में आरोपी सैनविल उर्फ सैम डिसूजा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े रिश्वत मामले में मुख्य आरोपी हैं। उन पर आरोप है कि  उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से उनके बेटे आर्यन के लिए कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस एम मेंजोंगे ने डिसूजा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन

Bollywood: यह बॉलीवुड सितारे शोहरत के थे मोहताज, फिर छोटे पर्दे ने रातोंरात पहना दिया सफलता का ताज

विज्ञापन

डिसूजा पर है यह गंभीर आरोप

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप लगाया है कि डिसूजा ने आर्यन खान को मामले में आरोपी नहीं बनाने के लिए शाहरुख के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने के लिए 'पंच' गवाह के साथ साजिश रची थी।बता दें कि 'पंच' एक स्वतंत्र गवाह होता है जो कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान मौजूद रहता है। केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि मामला 18 करोड़ रुपये में तय हुआ और डिसूजा और पंच गवाह ने 50 लाख रुपये की सांकेतिक राशि ली और इसका एक हिस्सा बाद में उनके द्वारा वापस कर दिया गया।
Hrithik Roshan: कहो ना प्यार है के लिए सलमान ने ऋतिक को दिए थे बॉडी बिल्डिंग टिप्स, अभिनेता ने सुनाया किस्सा

याचिका में सैम ने किया यह दावा

डिसूजा ने अपनी पूर्व-गिरफ्तारी जमानत याचिका में दावा किया कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर झूठी और मनगढ़ंत मौखिक कल्पना पर आधारित है, जिसमें कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है। इस याचिका में उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख या आर्यन खान की ओर से रिश्वत मांगने के संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है।
दुखद: मशहूर गायिका शारदा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ दर्ज है मामला

सीबीआई ने हाल ही में वानखेड़े और डिसूजा सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ ड्रग-ऑन-क्रूज मामले में आर्यन खान को फंसाने के लिए कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की थी। जांच एजेंसी ने एनसीबी की एक शिकायत पर आईआरएस अधिकारी वानखेड़े और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और जबरन वसूली की धमकी देने के अलावा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल वानखेड़े को बॉम्बे हाई कोर्ट ने 23 जून तक अंतरिम संरक्षण दिया है।
Ramayan Film: रामायण के VFX के लिए नितेश तिवारी ने इस भव्य कंपनी से मिलाया हाथ, भव्य स्तर पर बनेंगे सेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed