फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Controversy: People expressed displeasure over Swara Bhaskar decision to adopt a child and said who will marry you?

विवाद: स्वरा भास्कर के बच्चा गोद लेने के फैसले पर लोगों ने जताई नाराजगी, कहा- तुमसे शादी कौन करेगा?

Sat, 04 Dec 2021 12:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 04 Dec 2021 12:20 PM IST
सार

बीते दिनों अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वह बच्चा गोद लेना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने इसके लिए अपना नाम सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA) में बतौर प्रोस्पेक्टिव अडॉप्टिव पेरेंट (PAP) दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
Controversy: People expressed displeasure over Swara Bhaskar decision to adopt a child and said who will marry you?
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने बेबाक अंदाज के कारण अक्सर चर्चाओं में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वह बच्चा गोद लेना चाहती है। इसके बाद आई रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने इसके लिए अपना नाम सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA) में बतौर प्रोस्पेक्टिव अडॉप्टिव पेरेंट (PAP) दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

वहीं, अब अभिनेत्री ने अपने इस फैसले और इसकी प्रक्रिया के बारे में खुलकर बात की। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे बच्चा गोद लेने के मेरे फैसले के बाद लोगों को यह चिंता हो रही है कि मुझसे शादी कौन करेगा। स्वरा ने कहा कि ”ये इस स्टेज का शुरुआती हिस्सा है, क्योंकि इसकी प्रक्रिया काफी लंबी होती है। इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि, ”मुझे लगता है कि यह काफी जरूरी भी है, क्योंकि राज्य और CARA इस बात का फैसला बड़े सोच-विचार से करता है कि बच्चे को जिस माता- पिता को सौंपा जा रहा है, वह उसका ध्यान रखेंगे या नहीं।”

विज्ञापन

 

Controversy: People expressed displeasure over Swara Bhaskar decision to adopt a child and said who will marry you?
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान स्वरा ने यह भी बताया कि उनके बच्चा गोद लेने के फैसले के बाद से ही लोग उनसे अजीब तरह के सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग उनसे पूछ रहे हैं कि ओह, अब आप शादी नहीं करेंगी या आपसे शादी कौन करेगा। लेकिन मेरे माता- पिता, भाई, भाभी और करीबी दोस्त मेरे इस फैसले का सम्मान और सपोर्ट करते है, जो मेरे लिए काफी है।

Controversy: People expressed displeasure over Swara Bhaskar decision to adopt a child and said who will marry you?
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले रवीना टंडन और सुष्मिता सेन ने भी सिंगल होते हुए बच्चों को गोद लिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि, मैं जानती हूं कि सिंगल मदर होना एक बड़ा कदम है। दरअसल, बच्चा गोद लेने की खबर सामने आते ही अभिनेत्री की तुलना एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रवीना टंडन से होने लगी थी।

विज्ञापन

Controversy: People expressed displeasure over Swara Bhaskar decision to adopt a child and said who will marry you?
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार रसभरी, भाग बीनी भाग समेत कई ओटीटी सीरीज में में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग मर्डर मिस्ट्री मीमांसा में एक बार फिर जांच अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed