क्या यह शाहरुख की अश्लील हरकत थी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान एक बार फिर से विवादों में हैं। मामला एक पुलिस कांस्टेबल को गोद में उठाने को लेकर है। कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर उन्होंने एक महिला पुलिस कॉस्टेबल के साथ डांस किया।
इतना ही नहीं उन्होंने तो महिला कॉस्टेबल को अपनी गोद में ही उठा लिया। हालांकि उस समय उस महिला ने शाहरुख के इस व्यवहार पर कोई एतराज नहीं किया था।
बाद में उठे सवाल
एक अंग्रेजी अखबार में यह खबर छपने के बाद इसने तूल पकड़ा। अब पुलिस की तरफ से इस पर विरोध आना शुरू हुआ है। तर्क दिए जा रहे हैँ कि कोई भी पुलिस कॉन्सटेबल या अधिकारी के साथ ड्यूटी पर रहते हुए ऐसा व्यवहार कैसे कर सकता है। वहीं कोलकाता पुलिस के संयुक्त कमिश्नर इस मामले को ज्यादा तूल देने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।