फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Controversy Continues Over The Release Of The Kerala Story 2 Dyfi Protests In Kannur Posters Of The Film Burne

‘द केरल स्टोरी 2’ के रिलीज को लेकर विवाद जारी, कन्नूर में DYFI ने किया जमकर प्रदर्शन; फिल्म के जलाए पोस्टर

Sat, 28 Feb 2026 05:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 28 Feb 2026 05:19 PM IST
सार

The Kerala Story 2: चर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसको लेकर विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Controversy Continues Over The Release Of The Kerala Story 2 Dyfi Protests In Kannur Posters Of The Film Burne
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। रिलीज के एक दिन पहले कोर्ट ने इसे रिलीज करने का फैसला लिया, लेकिन इसके रिलीज होने के एक दिन बाद भी फिल्म को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। केरल में भी इस फिल्म के रिलीज को लेकर प्रोटेस्ट किया गया और काफी हंगामा देखने को मिला। 

विज्ञापन

फिल्म के जलाए पोस्टर 
केरल में ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। शनिवार को कन्नूर में फिल्म की स्क्रीनिंग प्रदर्शन के बाद रद्द कर दी गई। प्रदर्शनकारियों ने सिनेमाघरों के बाहर फिल्म के पोस्टर फाड़े और जलाए, जिसके चलते हालात तनावपूर्ण हो गए और आयोजकों को टिकट धारकों के पैसे वापस करने पड़े।

विज्ञापन

 

DYFI का विरोध मार्च
यह विरोध डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) की ओर से किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, DYFI कार्यकर्ताओं ने त्रिशूर के फन मूवीज थिएटर तक मार्च निकाला। इस दौरान पोस्टरों पर कोयला डालकर विरोध जताया गया।

यह प्रदर्शन फिल्म के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। संगठन का आरोप है कि फिल्म समाज में नफरत फैलाने वाली सामग्री पेश करती है।

Controversy Continues Over The Release Of The Kerala Story 2 Dyfi Protests In Kannur Posters Of The Film Burne
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

थिएटरों में शो रद्द
विरोध के बाद कन्नूर में शो नहीं चल पाया। थिएटर प्रबंधन ने दर्शकों को रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू की और पुष्टि की कि मॉल के अंदर कोई लाइव स्क्रीनिंग नहीं होगी।

इसी तरह की स्थिति तिरुवनंतपुरम के मॉल ऑफ ट्रावनकोर स्थित सिनेपोलिस में भी देखने को मिली, जहां दोबारा तय किए गए शो भी विरोध के बाद रोक दिए गए।

Controversy Continues Over The Release Of The Kerala Story 2 Dyfi Protests In Kannur Posters Of The Film Burne
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर से ही जारी है विवाद
सीक्वल का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे “प्रोपेगैंडा” बताया है, जबकि फिल्म के मेकर्स का कहना है कि कहानी रिसर्च किए गए वास्तविक घटनाक्रम पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed