{"_id":"622b86f0642d8d80908438f26fd4530b","slug":"controversial-song-of-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे गाने, जिनके बोलों पर हुआ खूब विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसे गाने, जिनके बोलों पर हुआ खूब विवाद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Sep 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार आने वाली फिल्म 'वार्निंग' का एक गाना विवादों में हैं। इसके पहले भी कुछ गाने अपने लिरिक्स की वजह से विवादों में रहे थे।
विज्ञापन
'देल्ही बेली' का डीके बोस
आमिर खान की बैनर की फिल्म 'डीके बोस' गाना विवादों में आया था। इस गाने को कुछ इस स्टाईल में गाया गया था कि यह सुनने में एक गाली के जैसा लगा था। यह गाना खूब हिट हुआ।
विज्ञापन
तू नंगी अच्छी लगती है
दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा फिल्म का गाना तू नंगी अच्छी लगती है भी चर्चाओं में रहा। हालांकि फिल्म में यह गाना एक फ्लैशबैक की तरह रहा लेकिन फिर भी समाज के कई हिस्सों से इस गाने के खिलाफ आवाजें उठीं।
विज्ञापन
दबंग 2 का 'फेवीकॉल सॉन्ग'
दबंग 2 फिल्म का करीना कपूर पर फिल्माया गया गाना फेवीकॉल सॉन्ग भी विवादों में रहा। इस गाने की एक लाइन मैं तू तंदूरी चिकन हूं यार पर महिला संगठनों को खूब आपत्ति रही है।
कुछ पुराने गाने भी विवादों में
90 के दशक के कुछ गाने जैसे "सरकाइ लेयो खटिया जाड़ा लगे" और "चोली के पीछे क्या है" जैसे गाने भी विवादों में रहे हैं। हालांकि यह गाने तब भी सुने आए और आज भी सुने जा रहे हैं।