फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   comedy film on asaram bapu

रेप के आरोप में फंसे आसाराम पर बनेगी कॉमेडी फिल्म

Sun, 06 Oct 2013 08:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Oct 2013 08:13 AM IST
विज्ञापन
comedy film on asaram bapu
बिन फेरे फ्री में तेरे और प्रकाश इलेक्ट्रानिक्स जैसी फिल्म बनाने वाले पॉटरी नगरी के मनोज शर्मा अब आसाराम बापू पर कॉमेडी फिल्म बनाएंगे।
विज्ञापन


करोड़ों के बजट से बनने वाली फिल्म का नाम गुरु हो जा शुरू रखा है। फिल्म की शूटिंग आगामी 13 नवंबर से 23 नवंबर तक खुर्जा में होगी।

गुरु हो जा शुरू फिल्म के निर्देशक पॉटरी नगरी निवासी मनोज शर्मा ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि आशाराम पर कॉमेडी फिल्म बनाएंगे। फिल्म में हेमंत पांडेय आशाराम का मुख्य किरदार निभाएंगे।


इसके अलावा फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, मनोज पहावा, ब्रजेंद्र काला के अलावा विदेश बालाएं भी मुख्य किरदार आसाराम के आसपास दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके कई चेहरे दिखाई देंगे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि कामर्शियल कॉमेडी मूवी में कोई हिरोईन नहीं होगी। मनोज शर्मा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पॉटरी नगरी में आगामी 13 से 23 नवंबर तक होगी।

शूटिंग के लिए एल्पाइन पब्लिक स्कूल, बिंदावाला चौक, प्रेम वाटिका, गांव बगराई स्थित तपेंद्र चौधरी की हवेली समेत दस लोकेशन का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed