फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Comedian Sunil Grover spotted at airport after heart surgery

Spotted: हार्ट सर्जरी के बाद पहली बार स्पॉट हुए सुनील ग्रोवर, बताया अपनी सेहत का हाल

Thu, 03 Mar 2022 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 03 Mar 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
Comedian Sunil Grover spotted at airport after heart surgery
सुनील ग्रोवर - फोटो : social media

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की पिछले दिनों हार्ट सर्जरी हुई है। अभिनेता मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से भर्ती थे। लेकिन अब सुनील ग्रोवर खतरे से पूरी तरह बाहर हैं और आम जीवन में लौट रहे हैं। अगर कॉमेडियन की समय पर सर्जरी नहीं होती तो उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा था। ऐसे में कॉमेडियन ने जल्द से जल्द सर्जरी कराने का फैसला लिया। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसकी एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

 

Comedian Sunil Grover spotted at airport after heart surgery
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

सर्जरी के बाद पहली बार हुए स्पॉट
अभिनेता सुनील ग्रोवर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत भी की। मीडिया कर्मियों ने जब अभिनेता से पूछा कि वह कैसे हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं अब ठीक हूं।" इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। इस वीडियो में सुनील अपनी कार से एयरपोर्ट पर उतरते दिख रहे हैं, उन्होंने ब्लैक कलर के लोअर पर वाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने बीज कलर की जैकेट भी कैरी की हुई थी। इसमें उनके हाथ में एक ट्रॉली भी नजर आ रही है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @filmispace



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Comedian Sunil Grover spotted at airport after heart surgery
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हुई थी सर्जरी
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को हार्ट में ब्लॉकेज की तकलीफ होने के बाद मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हार्ट की कई बाइपास सर्जरी की गई थी, जिसके कुछ दिनों बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने अपने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए ट्वीट किया था कि, "भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया है, मेरी चल रही है हीलिंग, आप सबकी दुआओं के लिए, कृतज्ञता है मेरी भावना। ठोको ताली।" 


विज्ञापन

Comedian Sunil Grover spotted at airport after heart surgery
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी कॉमेडी से पाई पहचान
सुनील ने अपनी कॉमेडी टाइमिंग से सबको खूब हंसाया है। वह अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीत लेते हैं। वह आखिरी बार अपनी वेब सीरीज 'सनफ्लावर' में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed