फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Comedian Kapil Sharma most awaited film Zwigato will release 17 march on theaters

Zwigato: प्लेट और चम्मच लेकर बैठ जाइए, 'मोस्ट अवेटेड ऑर्डर' लेकर आ रहे हैं कपिल शर्मा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Fri, 20 Jan 2023 09:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 20 Jan 2023 09:29 PM IST
सार

टीवी इंडस्ट्री में कॉमेडी की दुनिया के किंग माने जाने वाले कपिल शर्मा बहुत जल्द बड़े परदे पर एक और धमाका करने के लिए तैयार हैं। जी हां दिल थाम कर बैठ जाइए कपिल जल्द ही नंदिता दास की अपकमिंग फिल्म 'ज़्विगाटो' में अपनी एक्टिंग से हम सभी को गुदगुदाने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Comedian Kapil Sharma most awaited film Zwigato will release 17 march on theaters
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

छोटे पर्दे पर अपने शो से पूरी दुनिया को गुदगुदाने वाले कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा पूरे छह साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। कपिल नंदिता दास द्वारा निर्देशत फिल्म 'ज्विगाटो' में अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का तड़का लगते हुए नजर आएंगे। अप्लॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तयार है।

विज्ञापन

बता दें की इसकी जानकारी खुद अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट में बाइक पर सवार कपिल शर्मा के कैरेक्टर का एक मोशन पोस्टर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा, 'साल का सबसे मोस्ट अवेटेड ऑर्डर आखिरकार आ रहा है! ज्विगाटो। 17 मार्च को सिनेमाघरों में'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Applause Entertainment (@applausesocial)

विज्ञापन
विज्ञापन

Comedian Kapil Sharma most awaited film Zwigato will release 17 march on theaters
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें की इस से पहले बुसान फिल्म फेस्टिवल में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर ‘ज्विगाटो’ का ट्रेलर भी शेयर किया था। प्रोमो की शुरुआत कपिल शर्मा के ऑर्डर देने के लिए डेस्टिनेशन पर पहुंचने से होती है, जहां उन्हें एक नोटिस देखने के बाद सीढ़ियां चढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसमें लिखा होता है कि 'डिलीवरी बॉय को लिफ्ट का इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं है'। वह, शहाना गोस्वामी के साथ, जो फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका निभा रहीं, फिल्म में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं।

विज्ञापन

सामने आए ट्रेलर से यह पता लगता है कि फिल्म में कपिल शर्मा का किरदार सबसे जुदा है। उम्मीद है कि लोगों इस फिल्म कि कहानी बेहद पसंद आने वाली है। डिलीवरी बॉय के किरदार में कपिल शर्मा को देखने के लिए उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। जानकारी के लिए बता दें कपिल शर्मा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘फिरंगी’ में नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल की दीवानी है यह नेपाली लड़की, अभिनेता के नाम का टैटू गुदवाकर गले लगाकर खूब रोई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed