{"_id":"6043a61f8ebc3e8c911c792c","slug":"comedian-and-actor-johnny-lever-received-covid-19-vaccine-at-bkc-jumbo-vaccination-centre-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी और सैफ अली खान के बाद अब जॉनी लीवर ने भी लगवाया कोरोना का पहला टीका, सामने आई तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा मालिनी और सैफ अली खान के बाद अब जॉनी लीवर ने भी लगवाया कोरोना का पहला टीका, सामने आई तस्वीर
Sat, 06 Mar 2021 09:29 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
जॉनी लीवर
- फोटो : ANI Twitter
कोरोना वायरस ने देश के सभी लोगों को घरों में कैद कर दिया था, लेकिन अब इसकी वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। ये वैक्सीन आम लोगों तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। हाल ही में अस्पताल से जॉनी लीवर की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो कोरोना का पहला टीका लगवाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
आप तस्वीर में देख सकते हैं कि मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर लाल टी-शर्ट में बैठे नजर आ रहे हैं। नर्स उन्हें वैक्सीन लगा रही है। इस दौरान उनके चेहरे पर हंसी है और वो थंप्सअप करते नजर आ रहे हैं। जॉनी के पास कुछ और सहयोगी भी खड़े हैं। बता दें कि जॉनी ने मुंबई के BKC जंबो कोविड सेंटर में वैक्सिनेशन करवाया है। 63 वर्ष के जॉनी लीवर पिछले 3 दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और फैंस को अपनी कॉमेडी की दीवाना बनाया है। बता दें कि जॉनी से पहले बॉलीवुड के दूसरे सितारों ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है।
विज्ञापन
हाल ही में अभिनेत्री और राजनेत्री हेमा मालिनी ने भी 6 मार्च को कोविड वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाते हुए उनकी तस्वीर भी सामने आई थी। वहीं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान ने भी शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। हालांकि उनके वैक्सीन लगवाने पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल भारत सरकार द्वारा अभी सिर्फ 60 साल के ऊपर के लोगों और गंभीर बीमारी वाले 45 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। ऐसे में सैफ अली खान के वैक्सीन लगाने पर उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन
बात करे कोरोना वैक्सीन की तो ये भारत सरकार द्वारा मुफ्त में आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है। वहीं प्राइवेट संस्थानों में भी ये बेहद सस्ते दामों में मिल रही है। गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर पहले लोगों के बीच डर देखने को मिल रहा था, लेकिन अब सभी इस डर को दूर कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। वहीं सितारों के वैक्सीन लगवाने से आम लोगों के मन का डर भी खत्म हो रहा है।