{"_id":"63a44ecd9fb5c61c30317c75","slug":"cirkus-director-rohit-shetty-talks-about-south-vs-bollywood-said-they-also-suffered-back-to-back-flops","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohit Shetty: साउथ बनाम बॉलीवुड पर रोहित शेट्टी का बड़ा बयान, बोले- हमारी ही नहीं उनकी फिल्में भी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rohit Shetty: साउथ बनाम बॉलीवुड पर रोहित शेट्टी का बड़ा बयान, बोले- हमारी ही नहीं उनकी फिल्में भी...
Thu, 22 Dec 2022 06:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:04 PM IST
सार
एक इंवेंट के दौरान जब रोहित से बॉलीवुड बनाम साउथ पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की तरह साउथ में भी कुछ ही फिल्में हिट हुई हैं।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
विस्तार
साल 2022 में बॉलीवुड की कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं। वहीं, कांतारा, केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, कार्तिकेय 2 जैसी कई साउथ की फिल्मों को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई कि दक्षिण भारतीय फिल्मों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि कई बॉलीवुड के कलाकार इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। अब इस लिस्ट में रोहित शेट्टी का भी नाम जुड़ गया है। रोहित इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सर्कस के प्रमोशन में बिजी हैं। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म इसी शुक्रवार (23 दिसंबर) को रिलीज होने वाली है। यही वजह है कि रोहित और फिल्म के बाकी के स्टार जोर-शोर से फिल्म के प्रचार में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें-Love Story: पांच साल का प्यार और चार महीने की सगाई, फिर क्यों अधूरी रह गई अभिषेक-करिश्मा की प्रेम कहानी
हाल ही में एक इंवेंट के दौरान जब रोहित से बॉलीवुड बनाम साउथ पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की तरह साउथ में भी कुछ ही फिल्में हिट हुई हैं। यहां तक कि वे (साउथ) भी कई बैक-टू बैक फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। रोहित ने कहा, "पिछले 2 साल से हम महामारी से गुजरे हैं। हमारी जितनी भी बड़ी फिल्में हैं वो या तो शुरू नहीं हुई, या बन नहीं पाईं। साउथ की जो फिल्में रिलीज हुईं वह वो पहले से बन चुकी थीं। महामारी के बाद हमारी 'सूर्यवंशी' आई फिर साल की शुरुआत में गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2, दृश्यम 2 जैसी फिल्मों ने शानदार बिजनेस किया। तो ऐसा नहीं है कि हमारी फिल्मों में नहीं चल रही हैं।"
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-Chor Police: 21 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे राम-लखन, इस फिल्म में नजर आएगी जैकी-अनिल की जोड़ी
इस दौरान उन्होंने मुगल-ए-आजम और शोले जैसे फिल्मों के नाम लेकर बॉलीवुड की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने आगे कहा, "वहां पर भी आप देखेंगे तो साउथ इंडस्ट्री में लोग हड़ताल पर चले गए थे क्योंकि कुछ चल नहीं रहा था। हमें हमेशा ऐसा लगता है कि दूसरी तरफ की घास ज्यादा हरी है, लेकिन ऐसा नहीं है। हम एक वक्त से गुजर रहे हैं।" रोहित ने आगे कहा कि महामारी की वजह से निर्देशक अपनी फिल्में नहीं ला पा रहे थे। इसलिए इस साल बॉलीवुड का दौर सुस्त नजर आया। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल चीजें और अधिक बेहतर होंगी।