फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cirkus Director Rohit Shetty opens about working with deepika padukone and ranveer singh singham again

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी ने दीपिका और रणवीर संग काम करने के अनुभव का किया खुलासा, बोले- दोनों बहुत अलग हैं

Sun, 11 Dec 2022 01:18 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 11 Dec 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cirkus Director Rohit Shetty opens about working with deepika padukone and ranveer singh singham again
रोहित शेट्टी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Social media

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सर्कस' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। निर्देशक इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ काम करते नजर आएंगे। लेकिन रणवीर सिंह की इस फिल्म में उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण इस फिल्म में रणवीर के साथ एक गाने में डांस करती दिखाई देंगी। इतना ही नहीं, रोहित शेट्टी ने हाल ही में घोषणा की है कि दीपिका पादुकोण, अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ अब 'सिंघम अगेन' में लेडी सिंघम बनकर लोगों का मनोरंजन करेंगी। इस खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। अब एक रीसेंट इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने रणवीर और दीपिका के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया है।  

विज्ञापन

अपने कॉप यूनिवर्स में पहली महिला कॉप को कास्ट करने की इतनी बड़ी घोषणा करने के बाद अब रोहित शेट्टी ने खुलासा किया है कि दीपिका और रणवीर सिंह के साथ काम करना कितना अलग है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों के बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता ने कहा, 'मुझे लगता है कि दोनों के साथ काम करने के मेरे तरीके बहुत अंतर है। सबसे बड़ा अंतर यह है कि    रणवीर को मुझे और मेरी टीम को वश में करना पड़ता है। वह एक जनरेटर की तरह है, जो चलता रहता है। उसे पकड़ना पड़ता है, जबकि दीपिका नियंत्रित है, वह जानती हैं कि वह क्या कर रही हैं। यहां तक कि रणवीर भी जानते हैं, जहां तक कॉमेडी की बात है तो वह बहुत मेहनती हैं।'
Bollywood: सलमान खान से लेकर रिया तक, बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे कथित डेटिंग की वजह से बटोर रहे सुर्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन

'सर्कस' फिल्म के गाने 'करंट लगा रे' की इस स्टार जोड़ी को निर्देशित करने के अपने अनुभव से एक किस्सा साझा करते हुए, रोहित शेट्टी ने कहा, 'इस गाने के लिए रणवीर ने लगभग दस दिनों तक अभ्यास किया था, जबकि दीपिका सीधे सेट पर आ गई थीं।' दीपिका को अपनी पहली महिला कॉप के रूप में कास्ट करने के बारे में, रोहित ने कहा, 'मेरी अगली फिल्म सिंघम अगेन है। हर कोई मुझसे पूछता है कि मैं लेडी सिंघम को कब पेश करूंगा। तो, सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम बनेंगी। वह कॉप यूनिवर्स से मेरी महिला कॉप होंगी और हम अगले साल से इस पर एक साथ काम करना शुरू करने जा रहे हैं।'
100 Years Of Dilip Kumar: इन 10 किरदारों के चलते अमर हो गए दिलीप कुमार, खुद लिखीं थी इन फिल्मों की कहानियां

विज्ञापन

जहां दीपिका ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में निर्देशक के साथ काम किया है, वहीं रोहित और रणवीर की जोड़ी पहने 'सिम्बा' और अब 'सर्कस' में साथ काम करती नजर आएगी।  
Nargis Fakhri: डेटिंग लाइफ में दखल देने वालों से परेशान हुईं नरगिस फाखरी, बोलीं- गुस्सा आता है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed