फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   cinematographer Gagarin Mishra passed away in Mumbai following a cardiac arrest

छोटे भाई की चिता जलाकर लौटे इस सिनेमैटोग्राफर का मुंबई में निधन, तमाम हिट फिल्मों में दिया योगदान

Wed, 09 Sep 2020 03:43 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 09 Sep 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
cinematographer Gagarin Mishra passed away in Mumbai following a cardiac arrest
गागरिन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर गागरिन मिश्रा (Gagarin Mishra) का बीती रात मुंबई स्थित अपने निवास पर निधन हो गया है। पिछले एक महीने के अंदर उनके परिवार पर आया यह दूसरा संकट है। हाल ही में गागरिन अपने मूल निवास उड़ीसा में अपने छोटे भाई देबेन मिश्रा को अंतिम विदाई देकर लौटे थे। मुंबई आने के बाद भी उनका सदमा कम नहीं हो पाया और दिल की धड़कन रुकने से उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 

गागरिन ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1983 में सावन कुमार टाक के निर्देशन में आई फिल्म 'सौतन' से की थी जिसमें राजेश खन्ना, टीना मुनीम और पद्मिनी कोल्हापुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में गागरिन ने सहायक कैमरामैन की भूमिका निभाई। इसके बाद लगातार वह बेताब, लैला, लावा, अर्जुन, फासले, प्रीती, एक चादर मैली सी जैसी फिल्मों के साथ सहायक कैमरामैन के रूप में जुड़े रहे। गागरिन ने प्यार की जीत, राम अवतार, वारिस, तेजाब, इंसानियत, चांदनी, चालबाज, नरसिम्हा, अकेला, क्षत्रिय, रूप की रानी चोरों का राजा जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी सहायक कैमरामैन की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

वर्ष 1995 में मुकुल आनंद के निर्देशन में आई फिल्म 'त्रिमूर्ति' में गागरिन ने अंतिम बार कैमरा ऑपरेटर का काम किया। इससे पहले वर्ष 1987 में आई एक उड़िया भाषा की फिल्म 'अन्याय साहिबी नहीं' में ही पहली बार गागरिन को सिनेमैटोग्राफी करने का मौका मिल गया था। लेकिन, उन्होंने सिनेमैटोग्राफर के रूप में अपना काम वर्ष 2001 में ज्योति स्वरूप (Jyoti Sarup) के निर्देशन में बनी कश्मीरी भाषा की फिल्म 'बब (Bub)' से जारी किया। इसके बाद से वह सिर्फ मुख्य सिनेमैटोग्राफर बन गए। यह सिलसिला काबू, टाडा, कुछ कहा आपने... जैसी फिल्मों के साथ चलता रहा। गागरिन ने अंतिम बार वर्ष 2018 में आई कॉमेडी फिल्म 'हसीना' में एक सिनेमैटोग्राफर की भूमिका निभाई थी। पिछले महीने की 15 तारीख को इस दुनिया से अलविदा लेने वाले गागरिन के भाई देबेन भी उड़िया फिल्मों के वीडियो संपादक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed