फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ciltylights actress Patralekha start learning Kannada language

'सिटीलाइट्स' की हीरोइन ने सीखनी शुरू की कन्नड़, खुद करेंगी साउथ फिल्म की डबिंग

Mon, 01 Apr 2019 11:13 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 01 Apr 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Ciltylights actress Patralekha start learning Kannada language
Patralekha - फोटो : instagram
हिंदी सिनेमा में हाशिये पर जा चुकीं पत्रलेखा ने साउथ की फिल्मों की तरह रुख तो कर लिया है लेकिन वहां भी वह अपना बेस्ट देने की तैयारी में हैं। आम तौर पर हिंदी फिल्मों की अभिनेत्रियों की साउथ के सिनेमा में काफी मांग रहती है और ये हीरोइनें वहां एक्टिंग करके चली आती हैं, बाकी डबिंग वगैरह का काम के लिए प्रोफेशन वॉयस आर्टिस्ट को काम पर लगा दिया जाता है। लेकिन अपनी पहली ही फिल्म 'सिटीलाइट्स' में लोगों को प्रभावित करने वाली पत्रलेखा का इरादा कुछ और ही है।
विज्ञापन


राज और दामिनी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पत्रलेखा पहली बार कन्नड़ सुपरस्टार गणेश के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देगी| सूत्रों के अनुसार अपने किरदार को बेहतरीन बनाने के लिए और अपने किरदार की डबिंग खुद करने के लिए पत्रलेखा ने कन्नड़ सीखना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अपनी बोली पर भी काम कर रही हैं| वह एक विशेष कन्नड़ ट्यूटर के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि भाषा में निपुणता प्राप्त कर और उस भाषा की समझ प्राप्त कर सके। 
विज्ञापन


पत्रलेखा की बोली स्वाभाविक और वास्तविक लगे इसीलिए वह दिन में दो घंटे कन्नड़ का अभ्यास करती है और कन्नड़ फिल्मे भी देखती है| पत्रलेखा कहती हैं, ‘मैं इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हूं क्योंकि यह पूरी तरह से अलग तरह का सिनेमा है जिसमें मैं काम शुरू कर रही हूं।‘गौरतलब है कि पत्रलेखा ने दो साल बंगलुरू में ही पढ़ाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed