CID Reunion: सीआईडी के सितारों ने की रीयूनियन पार्टी, लेकिन फैंस को खली अभिजीत और सालुंखे की कमी
'सीआईडी' टेलीविजन के सबसे पुराने शोज में से एक है और फैंस ने शो में कई सारे रोल निभाने वाले एक्टर्स पर अपना प्यार बरसाया है।
विस्तार
हाल ही में, 'सीआईडी' टीम एसीपी प्रद्युमन का रोल करने वाले शिवाजी साटम, दया उर्फ दयानंद शेट्टी और अनूप सोनी का मिलन हुआ है। तीनों को साथ देख फैन्स गदगद हो गए हैं। साथ ही दूसरा सीजन कब आएगा, इस बारे में लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर पूछ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शिवाजी ने फोटोज शेयर करते हुए रीयूनियन के बारे में बताया है। साथ ही एक कोट लिखा है, 'दया और अनूप सोनी के साथ बहुत अरसे बाद अच्छा समय बिताया। मजा आया।' अब जब इन्हें साथ देखा गया तो फैन्स नॉस्टैल्जिक हो गए। उन्होंने अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैंने सीआईडी के सभी एपिसोड देखे हैं। अब मैं इसके और एपिसोड्स देखना चाहता हूं।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कहा, 'नॉस्टैल्जिक महसूस कर रहा हूं। दया और एपीसी को साथ देखकर पुराने दिन याद आ गए। प्लीज हमारे लिए आप और एपिसोड्स लाएं।'
View this post on Instagram
इसके साथ ही बता दें कि शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव, दयानंद शेट्टी, दिनेश फडनीस, श्रद्धा मुसले, नरेंद्र गुप्ता, विवेक मशरू, विकास कुमार, गौरव खन्ना कलाकार शो में काफी फेमस है। जिनको उनके किरदार में दर्शको ने काफी पसंद किया।
यह भी पढ़ें: इस सीएम ने बनाई थी शास्त्री की बायोपिक, इन फिल्मों से भी पूर्व प्रधानमंत्री का कनेक्शन