श्रुति की इन कामुक तस्वीरों की जांच करेगी सीआईडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रुति हासन ने शूटिंग के दौरान ली गयी अपनी कुछ तस्वीरें अनाधिकृत रूप से ऑनलाइन डाले जाने को लेकर यहां पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। अब इस शिकायत पर पड़ताल करने के लिए एक सीआईडी जांच बैठायी जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार कुछ महीने पहले श्रुति तेलुगू फिल्म 'येवाडू' की शूटिंग कर रही थी तब ये तस्वीरें खींची गई और इनमें से कुछ 'गलत कोण' से ली गई हैं।
वेबसाइट में आ गईं थी ये तस्वीरें
ये तस्वीरें इसके बाद लीक हो गईं और इन्हें अनाधिकृत रूप से कुछ वेबसाइटों पर डाला गया। इन तस्वीरों में श्रुति हसन को बहुत ही कामुक तरीके से डांस करता हुआ दिखाया गया था। आमतौर पर श्रुति हसन बहुत ही शालीन कपडों में नजर आती हैं। जनवरी में रिलीज हुई और फिल्म की तस्वीरें अब लोकप्रिय हो रही हैं।
तेजा के साथ थी यह फिल्म
बॉलीवुड की ‘जंजीर’ में सुपर फ्लॉप रहे हीरो रामचरन तेजा, एमी जैक्सन तथा श्रुति थे। फिल्म तो कब की जा चुकी है लेकिन अचानक फिल्म के एक आइटम डांस ‘पिंपल डिंपल’ में श्रुति की सेक्सी तस्वीरें इंटरनेट की दुनिया में तेजी से फैलने लगी हैं। वाकई इन्हें देख कर कोई भी कह सकता है कि श्रुति को इससे ज्यादा बोल्ड पहले कभी नहीं देखा।