Ganesh Acharya: संक्रांति पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अनाउंस की अगली फिल्म, जल्द ही शुरू होगी शूटिंग
गणेश आचार्य बॉलीवुड में अपनी डांस कोरियोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। वह कई एक्टर्स को अपने डांस स्टेप्स पर नचा चुके हैं। गणेश कोरियोग्राफर होने के साथ फिल्मों को प्रोड्यूस भी करते हेैं। मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने एक नई फिल्म की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नामी कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने दर्शकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए, अपने सोशल मीडिया अकांउट पर अपनी अगली फिल्म की जानकारी भी दी। वह जल्द ही एक लव स्टोरी फिल्म लेकर आ रहे हैं।
फिल्म का पोस्टर किया साझा
गणेश आचार्य ने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिर्फ तुम लव हैज नो रीजन’ का एक पोस्टर शेयर किया। इसमें एक लड़का-लड़की का हैंड स्कैच बना हुआ है और फिल्म का नाम उस पर लिखा हुआ है। फिल्म को गणेश आचार्य ने एक टाइमलेस लव स्टोरी भी बताया है। इस फिल्म की शूटिंग सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल महीने में शुरू होगी।
दीपक शिवदासानी करेंगे डायरेक्ट
गणेश आचार्य की इस फिल्म को दीपक शिवदासानी ने लिखा है, साथ ही वही इसको डायरेक्ट भी कर रहे हैं। फिल्म को विधि आचार्य (गणेश आचार्य की पत्नी) और वी2एस प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है। इस फिल्म के कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। साथ ही गणेश ने फिल्म के पोस्टर में बोनी कपूर को स्पेशल थैंक्स भी लिखा है।
ये खबर भी पढ़ें: Azaad BTS Video: रिलीज से पहले सामने आया आजाद का बीटीएस वीडियो, दिखाई दी राशा-अमन और अजय देवगन की कड़ी मेहनत
खुद भी कर चुके हैं कई फिल्में डायरेक्ट
डांस कोरियोग्राफी, फिल्म प्रोड्यूस करने के अलावा गणेश आचार्य बतौर डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘स्वामी’, ‘मनी है तो हनी है’ और ‘एंजल’ जैसी फिल्म निर्देशित की हैं। गणेश आचार्य ने बतौर डांस कोरियोग्राफर कई हिट गाने बॉलीवुड फिल्मों को दिए हैं। फिल्म ‘पुष्पा 1’ और ‘पुष्पा 2’ के दोनों हिट डांस नंबर ‘ऊ अंटावा…’ और ‘किसिक’ गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किए हैं। साथ ही वह कई फिल्मों में एक्टर के तौर पर भी नजर आ चुके हैं।