फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chitragnda singh, vivek oberoy, charcha me

चर्चा में: चित्रांगदा की शादी का मीडिया कनेक्शन

Mon, 18 Nov 2013 04:32 PM IST
अमर उजाला मुंबई
अमर उजाला मुंबई Updated Mon, 18 Nov 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
chitragnda singh, vivek oberoy, charcha me

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में चित्रांगदा सिंह की शादी टूटने और उसमें दोषी ठहराए जा रहे लोगों की बड़ी चर्चा है।

विज्ञापन


*गोल्फर ज्योति रंधावा के साथ शादी टूटने की खबरों के बीच अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने मीडिया के लोगों से साफ कह दिया है कि वे पर्सनल सवाल न पूछें। वैसे चित्रांगदा मानती हैं कि उनके प्रशंसकों को निजी जिंदगी की खबर रखने का हक है, लेकिन उन्हें मीडिया से शिकायत है कि वह बातों को तोड़-मरोड़ कर लिखता है। वाकई चित्रांदगा की मजबूरी बड़ी मासूमियत भरी है।

*कामयाबी अक्सर व्यक्ति के फुर्सत के पल छीन लेती है। पहले ‘ग्रैंड मस्ती’ के सौ करोड़ और अब ‘कृष-3’ के दो सौ करोड़। विवेक ओबेराय दोनों फिल्मों का अहम हिस्सा है। इन फिल्मों के आने से पहले विवेक मीडिया में घूम-घूम कह रहे थे कि इनके रिलीज होते ही परिवार के साथ छुट्टियों पर विदेश निकल जाऊंगा। ‘कृष-3’ की  सफलता के बाद उसके प्रमोशन अभी तक जारी हैं और विवेक को आराम तक नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


*तनुश्री दत्ता आपको याद होंगी। इन दिनों वे एक बार फिर फिल्मी पार्टियों में दिखने लगी हैं। कुछ साल पहले नाना पाटेकर पर उन्होंने छेड़छाड़ के आरोप क्या लगाए बॉलीवुड उन्हें बाहर का दरवाजा दिखा दिया। देखना होगा कि क्या तनुश्री फिल्मों वापसी कर सकेंगी? हालांकि यह स्लिम-ट्रिम बंगाली बाला थोड़ी मोटी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


*खबर है कि ‘सिंघम-2’ की स्क्रिप्ट पूरी हो गई है। इसे लिखने में पूरे दो साल लगे हैं। पुलिस की छवि को कड़क और ईमानदार बनाने वाली इस फिल्म में अजय देवगन ही रहेंगे और रोहित शेट्टी ही डायरेक्ट करेंगे। 2014 की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और साल के आखिर तक इसे रिलीज करने की योजना है। देखें इस बार क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed