फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chiranjeevi, Ram Charan starrer Acharya trailer out now film released 29 april 2022

Acharya Trailer: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार राम चरण-चिरंजीवी की जोड़ी, 'आचार्य' का धांसू ट्रेलर आया सामने

Tue, 12 Apr 2022 07:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 12 Apr 2022 07:14 PM IST
सार

साउथ सिनेमा की अपकमिंग फिल्म 'आचार्य' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर सबसे पहले सिनेमाघरों में दिखाया गया। वहीं, अब आज शाम 7 बजकर 2 मिनट पर फिल्म का ट्रेलर यू-ट्यूब पर भी जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Chiranjeevi, Ram Charan starrer Acharya trailer out now film released 29 april 2022
Acharya trailer - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। 'पुष्पा द राइज' और 'आरआरआर' के बाद अब सिनेमाघरों में 'बीस्ट' और 'केजीएफ चैप्टर 2' रिलीज होने के लिए तैयार है। इन सबके बीच अब साउथ सिनेमा के फैंस अपकमिंग फिल्म ‘आचार्य’ के रिलीज होने का भी इंतजार कर रहे हैं, जिसका ट्रेलर अब सामने आ गया है। रामचरण और चिरंजीवी स्टारर इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा, जिसकी झलक फिल्म के टीजर मे फैंस देख चुके हैं लेकिन ट्रेलर इस एक्शन के लेवल को एक पायदान और ऊपर लेकर गया है।

विज्ञापन

 
सिनेमाघरों में दिखाया ट्रेलर
'आचार्य' का ट्रेलर यू-ट्यूब पर आने से पहले तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के कई सिनेमाघरों में दिखाया गया है, जो फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था। सिनेमाघरों में ट्रेलर की स्क्रीनिंग शाम पांच बजकर 49 मिनट पर की गई। फैंस इस स्पेशल स्क्रीनिंग से यकीनन खुश हुए होंगे। हालांकि, ये ट्रेलर अब तक सिर्फ तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है। ऐसे में हिंदी पट्टी के दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, 'आचार्य' का ट्रेलर हिंदी भाषा में भी जल्द रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब तक इससे जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


यू-ट्यूब पर भी आया ट्रेलर
सिनेमाघरों में ट्रेलर दिखाने के बाद आज ही यू-ट्यूब पर भी इसे जारी कर दिया गया। शाम सात बजे फिल्म के मेकर्स ने 'आचार्य' के ट्रेलर को यू-ट्यूब पर जारी किया। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही 'आचार्य' का नाम ट्विटर पर सुबह से ट्रेंड कर रहा है, जिससे साफ है कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




फिल्म में दिखेगी पिता-बेटे की जोड़ी
फैंस लंबे समय से राम चरण और चिरंजीवी को बड़े पर्दे पर साथ में देखने का इंतजार कर रहे थे। अब इन दोनों ने भी अपने चाहने वालों की ये इच्छा पूरी की। राम चरण पहली बार अपने पिता चिरंजीवी के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। रामचरण ‘सिद्धा’ का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, चिरंजीवी ‘आचार्य’ की भूमिका में दिखाई देंगे। चिरू और राम चरण के अलावा, फिल्म में काजल अग्रवाल, पूजा हेगड़े, सोनू सूद, जिशु सेनगुप्ता, वेनेला किशोर, सौरव लोकेश, पोसानी कृष्ण मुरली, तनिकेला भरणी, अजय, संगीता, बनर्जी और कई अन्य भी सहायक भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
 
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी ‘आचार्य’ 13 मई 2021 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। वहीं, अब ये फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। खबरों की मानें तो फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed