फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhupa Rustam A Musical Thriller Movie Silver Jubilee: Sanjay Kapoor Manisha Koirala Mamta Kulkarni Film

Chhupa Rustam Silver Jubilee: सुपरहिट रहे ममता कुलकर्णी-संजय कपूर की इस फिल्म के गाने; बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही?

Mon, 23 Mar 2026 08:22 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 23 Mar 2026 08:22 AM IST
सार

25 Years Of Chhupa Rustam: फिल्म 'छुपा रुस्तम' की आज सोमवार को सिल्वर जुबली है। यह फिल्म साल 2001 में आज के दिन रिलीज हुई थी। जानिए इस फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से

विज्ञापन
Chhupa Rustam A Musical Thriller Movie Silver Jubilee: Sanjay Kapoor Manisha Koirala Mamta Kulkarni Film
छुपा रुस्तम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ममता कुलकर्णी, मनीषा कोइराला और संजय कपूर अभिनीत फिल्म 'छुपा रुस्तम' 23 मार्च 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म में टीनू आनंद, राज बब्बर और दिलीप ताहिल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। अजीज सेजवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के गाने काफी हिट रहे थे। फिल्म की सिल्वर जुबली पर जानिए इससे जुड़े किस्से

विज्ञापन

Chhupa Rustam A Musical Thriller Movie Silver Jubilee: Sanjay Kapoor Manisha Koirala Mamta Kulkarni Film
छुपा रुस्तम - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर और मेहुल कुमार को ऑफर हुई थी फिल्म
इस फिल्म के लिए मेहुल कुमार और अनिल कपूर को साइन किया गया था। अनिल ने फिल्म से हाथ खींच लिए, क्योंकि उन्हें लगा कि वे पहले से ही बहुत ज्यादा डबल रोल कर रहे हैं। इसके बाद गोविंदा और आमिर खान से संपर्क किया गया, लेकिन उनकी डेट्स को लेकर कुछ दिक्कतें थीं। तभी बोनी कपूर ने सुझाव दिया कि संजय कपूर को यह फिल्म करनी चाहिए। मेहुल कुमार को यह बात पसंद नहीं आई, क्योंकि उन्हें लगा कि इस किरदार के लिए एक मैच्योर (परिपक्व) व्यक्ति की जरूरत है। मेहुल ने संजय कपूर की कोई फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की, ताकि उन्हें तसल्ली हो सके। आखिरकार, मेहुल ने फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया, क्योंकि अब वे कपूर परिवार के साथ काम करने में सहज महसूस नहीं कर रहे थे। मेहुल को लगा कि बोनी कपूर उनके साथ कोई चाल चलने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhupa Rustam A Musical Thriller Movie Silver Jubilee: Sanjay Kapoor Manisha Koirala Mamta Kulkarni Film
छुपा रुस्तम - फोटो : सोशल मीडिया

पांच साल अटकी रही थी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही?
फिल्म 'छिपा रुस्तम' की रिलीज पांच साल देरी से हुई। इस फिल्म में संजय कपूर डबल रोल में नजर आए थे। फिल्म रिलीज होने के दिन संजय कपूर ने अपने ड्राइवर से मजाक में कहा कि उन्हें हेलमेट पहन लेना चाहिए, क्योंकि फिल्म देखने के बाद दर्शक इतने दीवाने हो जाएंगे कि हंगामा मचा देंगे। एक्टर का मतलब था कि दर्शकों को फिल्म इतनी पसंद आएगी कि वे क्रेजी हो जाएंगे। मगर, शाम तक जब यह खबर आई कि फिल्म असल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो संजय कपूर हैरान रह गए। उन्होंने तो वर्षों पहले ही इस फिल्म से उम्मीद छोड़ दी थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

Chhupa Rustam A Musical Thriller Movie Silver Jubilee: Sanjay Kapoor Manisha Koirala Mamta Kulkarni Film
छुपा रुस्तम - फोटो : सोशल मीडिया

संजय कपूर के करियर में मील का पत्थर बनी
इस फिल्म ने संजय कपूर के अभिनय करियर को एक नई दिशा दी। इसके बाद, उन्हें मुख्य अभिनेता के तौर पर और भी फिल्में मिलीं। बता दें कि इस फिल्म की कहानी राजीव कौल और प्रफुल पारेख ने लिखी थी। फिल्म का निर्माण मदन मोहला ने किया। 

सुपरहिट रहा था फिल्म का संगीत
फिल्म 'छुपा रुस्तम' का म्यूजिक खूब हिट रहा था और इसके गाने आज भी पसंद किए जाते हैं। फिल्म में आनंद-मिलिंद का म्यूजिक था। गीतकार आनंद बख्शी थे। 'छुपा रुस्तम' में कुल छह गाने थे। इसके 'ओ बंगला गाड़ी, झुमके सोना', 'तू निकला छुपा रुस्तम' और 'ये चांद कोई दीवाना है' आज भी खूब चाव से सुने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed