फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhaava New Release Date Announced Vicky Kaushal starrer film will not clash with Allu Arjun starrer Pushpa 2

Chhava Release Date: पुष्पा 2 की रिलीज से डरे विक्की कौशल स्टारर 'छावा' के मेकर्स, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Wed, 27 Nov 2024 09:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 27 Nov 2024 09:55 PM IST
सार

अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' की रिलीज डेट आगे खिसक गई है। फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसकों को अभी और इंतजार करना होगा। 
 

विज्ञापन
Chhaava New Release Date Announced Vicky Kaushal starrer film will not clash with Allu Arjun starrer Pushpa 2
छावा रिलीज डेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म 'छावा' की रिलीज का नया मुहूर्त निकल आया है। इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने किया है। हाल ही में खबरें आई थीं कि 'पुष्पा 2' की रिलीज को देखते हुए 'छावा' के निर्माताओं ने बैक सीट लेने का फैसला किया है। अब निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। दर्शकों को इस फिल्म को देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

'छावा' की नई रिलीज डेट 

दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित 'छावा' अब 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल अभिनीत ऐतिहासिक नाटक लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित है। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज की तारीख विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह 19 फरवरी 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के साथ मेल खाती है। विक्की इससे पहले लक्ष्मण उतेकर के साथ फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में काम कर चुके हैं, जिसमें अभिनेत्री सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे विक्की

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से 'छावा' को यू/ए 13 प्लस रेटिंग मिली है। 'छावा' में विक्की कौशल बहादुर योद्धा राजा की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्होंने मुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के अन्य दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अभिनेता विक्की कौशल इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना येसुबाई का किरदार निभा रही हैं। मजेदार बात यह है कि रश्मिका, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का भी हिस्सा हैं। वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में नजर आएंगे।

लक्ष्मण उतेकर ने जाहिर की थी उत्सुकता

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने कहा था कि वह छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने के इच्छुक हैं। एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता ने जोर दिया था, 'हमने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कई फिल्में देखी हैं लेकिन कोई नहीं जानता कि छत्रपति संभाजी महाराज कितने बड़े योद्धा थे, या मराठा साम्राज्य और महाराष्ट्र के प्रति उनका योगदान क्या था।' फिल्म की कहानी डॉ. जयसिंगराव पवार की मराठी किताब से ली गई है, जिसमें संभाजी के शासनकाल की घटनाओं और उपलब्धियों का वर्णन है। फिल्म मराठा साम्राज्य के गौरव और साहस के साथ-साथ संभाजी द्वारा सामना की गई व्यक्तिगत और राजनीतिक चुनौतियों को प्रदर्शित करेगी।

Deva: 'देवा' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए तोहफा, समय से पहले रिलीज होने जा रही शाहिद कपूर की फिल्म!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed