फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deva New Release date Shahid Kapoor Pooja hegde film is going to be released before time

Deva: 'देवा' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए तोहफा, समय से पहले रिलीज होने जा रही शाहिद कपूर की फिल्म!

Wed, 27 Nov 2024 09:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 27 Nov 2024 09:37 PM IST
सार

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की रिलीज डेट में बदलाव की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह तय रिलीज तारीख से पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 
 

विज्ञापन
Deva New Release date Shahid Kapoor Pooja hegde film is going to be released before time
देवा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की रिलीज डेट में लगातार बदलाव हो रही है। बीते दिनों निर्माताओं ने पोस्टर साझा कर खुलासा किया कि फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माताओं ने रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए शाहिद कपूर का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उनका इंटेंस लुक देखने को मिला। निर्माताओं ने साझा किया था कि फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। हालांकि, अब इसकी रिलीज पर एक और खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 'देवा' अपनी तय तारीख से पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 

विज्ञापन

एक्शन थ्रिलर फिल्म है 'देवा'

'देवा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें अभिनेता इस साल रिलीज हुई अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से एकदम अलग अंदाज में नजर आएंगे। 'देवा' में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे। अब इस फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो 'देवा' अपनी तय तारीख यानी 14 फरवरी, 2025 से 14 दिन पहले रिलीज होने जा रही है।  

विज्ञापन

31 जनवरी, 2025 को देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

'देवा' को लेकर नया अपडेट यह है कि फिल्म 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस रिपोर्ट ने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। हालांकि, इस नई रिलीज की तारीख पर अभी आधिकारिक मुहर का इंतजार है। 'देवा' की बात करें तो इसका निर्देशन मलयालम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज ने किया है। वहीं, इसे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में खतरनाक एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म में पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद कपूर के लुक ने बढ़ाया बज

फिल्म का म्यूजिक सारिपोधा सानिवारम फेम जैक्स बेजॉय तैयार कर रहे हैं। शाहिद कपूर को पुलिसवाले के किरदार में धमाल मचाते हुए देखने के लिए प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म का पहला लुक जारी किया जा चुका है, जिसमें शाहिद पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में बंदूक थामे नजर आए। इस फिल्म से शाहिद का यह लुक प्रशंसकों को बेहद पसंद आया है।

 

Rajkummar Rao: राजकुमार राव को पत्नी पत्रलेखा ने क्यों लगाया था सिंदूर? अभिनेता ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed