{"_id":"e353b9c55913548b0f23f15c617def26","slug":"chennai-express-enters-200-cr-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चेन्नई एक्सप्रेस' ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'चेन्नई एक्सप्रेस' ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'चेन्नई एक्सप्रेस' हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अब तक की सबसे सफल फिल्म रही 'थ्री इडियट्स' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अब तक 206 करोड़ रूपए कमा लिए हैं। इसके पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड 'थ्री इडियट्स' के नाम था। इस फिल्म ने 202 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन
शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म विदेशो में भी सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है। 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने विदेशों से करीब 100 करोड़ का कारोबार किया था।
विज्ञापन
कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्मों में अब तक शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान से पीछे थे। उनकी सबसे बड़ी फिल्म 'जब तक है जान' ने करीब 124 करोड़ रूपए कमाए थे।
आमिर की फिल्म 'थ्री इडियट्स' का रिकॉर्ड तोड़ने से पहले शाहरुख ने सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' का रिकॉर्ड तोड़ा था। ‘एक था टाइगर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 199 करोड़ कमाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था।