Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' में इस हसीना संग रोमांस फरमाएंगे कार्तिक आर्यन, नाम जान उत्साहित हो उठेंगे आप
कबीर खान, कार्तिक आर्यन के साथ मिलकर फिल्म 'चंदू चैंपियन' का निर्माण करने जा रहे हैं। वहीं, इस फिल्म से जुड़ने वाली लीड एक्ट्रेस को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है।
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में एक्टर को एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ रोमांस फरमाते देखा जा रहा है। इसी बीच कार्तिक की अगली फिल्म 'चंदू चैंपियन' की भी अनाउंसमेंट हो चुकी है। इसके जरिए एक्टर पहली बार डायरेक्टर कबीर खान के साथ काम करने जा रहे हैं। वहीं, फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद इसकी लीड एक्ट्रेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है।
श्रद्धा कपूर होंगी लीड एक्ट्रेस!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आएंगी, जिन्हें हाल ही में सुपरहिट फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया है। एक मीडिया सोर्स के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान शिद्दत से लीडिंग लेडी की तलाश कर रहे थे, और अब उनकी तलाश श्रद्धा कपूर पर जाकर खत्म हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स, श्रद्धा कपूर को फिल्म में कास्ट करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
Ketan Mehta: केतन मेहता ने फिर कंगना पर साधा निशाना, 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' को बताया अंधराष्ट्रवादी
View this post on Instagram
फ्रेश जोड़ी से दर्शकों को लुभाने की कोशिश
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि साजिद और श्रद्धा कास्टिंग को लेकर बातचीत कर रहे हैं, और तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं। कार्तिक और श्रद्धा अगर फिल्म 'चंदू चैंपियन' में साथ काम करते हैं, तो फैंस को एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। हालांकि, इससे पहले कार्तिक आर्यन को श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में कैमियो करते देखा जा चुका है। मूवी में कार्तिक, श्रद्धा के नकली बॉयफ्रेंड बने थे।
Richa Chadha: सेट पर कई बार भेदभाव का सामना कर चुकी हैं ऋचा, कहा- दूसरे कलाकार के स्टाफ ने फेंक दिया था सामान
स्पोर्ट्स ड्रामा होगी 'चंदू चैंपियन'
'चंदू चैंपियन' की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी। मूवी को लेकर सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, 'फिल्म चीजों के दृष्टिकोण से एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, लेकिन इसमें कई फैक्टर हैं जिनके लिए अच्छे वीएफएक्स और समय की जरूरत है, इसलिए कबीर पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए अच्छा समय रखेंगे। कबीर और साजिद दोनों को भरोसा है कि यह फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित होगी।' जानकारी के मुताबिक, फिल्म अगले वर्ष 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।