फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chandramukhi 2: Kangana Ranaut movie First single SWAGATHAANJALI Releasing soon Lyca Productions Shares post

Chandramukhi 2: जल्द रिलीज होगा 'चंद्रमुखी 2' का पहला सिंगल, पोस्ट साझा कर मेकर्स ने दी जानकारी

Sat, 05 Aug 2023 10:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 05 Aug 2023 10:44 PM IST
सार

गौरतलब है कि 'चंद्रमुखी 2' साल 2005 में पी. वासु द्वारा निर्देशित फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
Chandramukhi 2: Kangana Ranaut movie First single SWAGATHAANJALI Releasing soon Lyca Productions Shares post
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत अक्सर खबरों में रहती हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी खूब जानी जाती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह है उनकी आगामी फिल्म, जिसका नाम है 'चंद्रमुखी 2'। इस फिल्म से आज कंगना का फर्स्ट लुक सामने आया है। एक्ट्रेस काफी शानदार लग रही हैं। अब फैंस के लिए एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। जल्द ही इस फिल्म का पहला सिंगल रिलीज होने जा रहा है।

विज्ञापन

Kartik Aaryan: शहजादा की असफलता से कार्तिक आर्यन ने सीखा सबक, फिल्मों के चुनाव पर लिया यह बड़ा फैसला
विज्ञापन


यह है पहले सिंगल का टाइटल
फिल्म 'चंद्रमुखी 2' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। फिल्म के निर्माता लाइका प्रोडक्शंस ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा है, 'फूलों के साथ आंतरिक खूबसूरती के स्वागत की तैयारी। फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का पहला सिंगल बहुत जल्द आ रहा है'। बता दें कि फिल्म के इस पहले सिंगल का टाइटल 'स्वागतांजलि' होगा, इसकी जानकारी भी मेकर्स ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lyca Productions (@lycaproductions)



इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वीडियो में कंगना रणौत की झलक दिखाई दी है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि गाने में उनका क्लासिकल डांस देखने को मिलेगा। बता दें कि आज ही कंगना का इस फिल्म से फर्स्ट लुक भी शेयर किया गया है। यह फिल्म गणेश चतुर्थी के खास मौके पर तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्टर राघव लॉरेंस अहम रोल में नजर आएंगे।
Shriya Pilgaonkar: 'मैंने काम पाने के लिए कभी स्टारकिड कार्ड इस्तेमाल नहीं किया', नेपोटिज्म पर बोलीं श्रिया

इन फिल्मों में आएंगी नजर
गौरतलब है कि 'चंद्रमुखी 2' साल 2005 में पी. वासु द्वारा निर्देशित फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका मुख्य भूमिका में नजर आए थे। पी. वासु ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म 'तेजस' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' भी आने वाली है, जिसमें वह इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी।
Renuka Shahane: 'हम आपके हैं कौन' की शूटिंग के दौरान प्यासी रहती थीं रेणुका? एक्ट्रेस ने बताई यह वजह
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed