फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chand Mera Dil Trailer Release Starring Ananya Panday Lakshya Produced By Karan Johar

नए कलाकारों के साथ पुरानी कहानी लेकर आ रहे करण जौहर, अनन्या और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज

Mon, 11 May 2026 12:16 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 11 May 2026 12:16 PM IST
सार

Chand Mera Dil Trailer Release: करण जौहर एक और रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आज जारी किया गया है। जानिए कैसा है ट्रेलर…

विज्ञापन
Chand Mera Dil Trailer Release Starring Ananya Panday Lakshya Produced By Karan Johar
चांद मेरा दिल ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में रोमांस, इमोशन और भरपूर ड्रामा देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर से फिल्म की स्टोरी के बारे में भी काफी कुछ हिंट मिलती है।

विज्ञापन

Chand Mera Dil Trailer Release Starring Ananya Panday Lakshya Produced By Karan Johar
चांद मेरा दिल ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ट्रेलर में कुछ भी नया नहीं
2 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अनन्या और लक्ष्य के एक रोमांटिक सीन से होती है। लेकिन अचानक दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है। ट्रेलर में कुछ भी नया या अलग देखने को नहीं मिलता है। वो ही पहले प्यार, फिर रोमांस, फिर झगड़ा और ड्रामा और अंत में संभवत: हैप्पी एंडिंग। ट्रेलर में स्टोरी के बारे में काफी कुछ पता चलता है। इससे इतना स्पष्ट होता है कि यह एक नॉर्मल लव स्टोरी है, जैसी कई फिल्मों में पहले भी देखने को मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Chand Mera Dil Trailer Release Starring Ananya Panday Lakshya Produced By Karan Johar
चांद मेरा दिल ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ट्रेलर में सिर्फ अनन्या और लक्ष्य ही नजर आए
इस ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट में कोई खास चेहरा नजर नहीं आता है। पूरे ट्रेलर में अनन्या और लक्ष्य ही नजर आते हैं। अनन्या का किरदार काफी हद तक ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसा मालूम पड़ता है। उनकी एक्टिंग में भी कोई बदलाव या नयापन नजर नहीं आता। हां, लक्ष्य पहली बार इस तरह के फुल प्लेस रोमांटिक हीरो के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन ट्रेलर के गुस्से वाले और चिल्लाने वाले सीन में वो उतने प्रभावी नहीं लगते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


विज्ञापन

Chand Mera Dil Trailer Release Starring Ananya Panday Lakshya Produced By Karan Johar
चांद मेरा दिल ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
22 मई को रिलीज होगी फिल्म
विवेक सोनी द्वारा निर्देशित ‘चांद मेरा दिल’ का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत किया गया है। फिल्म का टाइटल ट्रैक सॉन्ग काफी पॉपुलर हो रहा है। इसे ‘सैयारा’ फेम सिंगर फहीम अब्दुल्ला ने गाया है। ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed