'चक्रव्यूह' से नाखुश हैं फिल्म के सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी कुछ दिनों पहले ही खबर आयी थी कि मनोज बाजपेयी फिल्म 'चक्रव्यूह' से नाखुश थे। अब खबर आ रही है कि फिल्म के अन्य कलाकार भी प्रकाश झा के निर्देशन से खुश नहीं हैं।
खुद अर्जुन रामपाल ने कहा है कि प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' उनकी प्राथमिकता में शामिल नहीं है। वे चाहते थे कि सुधीर मिश्रा की फिल्म 'इनकार' पहले रिलीज होनी चाहिए थी क्योंकि अर्जुन का इस्तेमाल सुधीर मिश्रा ने अपनी फिल्मों में अच्छे तरीके से किया है।
जबकि प्रकाश झा की फिल्म में उन्हें खास मौका नहीं मिला है। वही दूसरी तरफ 'चक्रव्यूह' में अहम भूमिका निभा रहे अभय देओल ने कहा है कि प्रकाश झा बहुत पक्षपाती हैं। उन्होंने फिल्म में अर्जुन रामपाल को अधिक तवज्जो दी है।
सूत्रों के मुताबिक अभय को इस बात से बेहद नाराजगी है और अभय अब फिल्म के प्रमोशन के लिए डेट्स नहीं दे रहे हैं। वे कुछ दिनों के लिए अमेरिका चले गये हैं। अभय का कहना है कि अर्जुन के साथ प्रकाश लगातार कई फिल्मों में काम करते आ रहे हैं। इसलिए अर्जुन के किरदार को उन्होंने बढ़ावा दिया है।
जबकि प्रकाश झा का कहना है कि अर्जुन बेहतरीन कलाकार हैं और मैं हमेशा उनमें कुछ अलग तलाशने की कोशिश करता रहता हूं सो मैंने उन्हें लगातार मौका दिया है।