'चक दे इंडिया' के निर्देशक ने यशराज फिल्म्स के साथ फिर मिलाया हाथ, इस दिन होगी फिल्म की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सिनेमा जगत में इन दिनों लगातार खेल पर आधारित फिल्में बन रही हैं। माना जाता है कि इस जॉनर को 2007 में रिलीज हुई 'चक दे इंडिया' की सफलता के बाद हाथों-हाथ लिया गया है। फिल्म जगत में इस बदलाव को लाने वाले निर्देशक शिमित अमीन थे। फिल्म में शाहरुख खान समेत सभी कलाकारों के अभिनय के साथ ही उनके निर्देशन की भी काफी सराहना हुई थी। अब शिमित अमीन जल्द ही अपनी नई फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। शिमित की यशराज फिल्म्स के साथ यह तीसरी फिल्म होगी।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, '2020 में यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस खास अवसर पर जश्न के हिस्से के स्वरूप कुछ बड़ी बजट फिल्मों की घोषणा की जानी है। शिमित अमीन की अगली फिल्म भी उन्हीं प्रोजेक्ट्स में एक हो सकती है जिसकी आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम के द्वारा घोषणा की जा सकती है। उन्हें शिमित की काबिलियत पर पूरा भरोसा है और अपने बैनर तले रिलीज हुई उनकी दो फिल्मों को लेकर वे बेहद खुश हैं।'
हालांकि फिल्म की कॉस्ट और नाम से जुड़ी अभी सामने नहीं आई है। यहां तक कि अभी फिल्म के जॉनर की जानकारी से भी पर्दा नहीं उठा है। सूत्र के अनुसार, 'ज्यादातर निर्देशकों के साथ एक अनुमान लगाया जा सकता है कि उनकी अगली फिल्म किस तरह की होगी क्योंकि वे एक ही तरह की शैली पर काम करते हैं। लेकिन जब शिमित अमीन की बात आती है तो आप कुछ भी अनुमान नहीं लगा सकते हैं। उनकी तीनों ही फिल्मों काफी अलग रही हैं। 'अब तक छप्पन' जहां अंडरवर्ल्ड और मुंबई पुलिस के बारे में थी तो वहीं 'चक दे इंडिया' हॉकी के ऊपर आधारित थी। वहीं उनकी तीसरी फिल्म 'रॉकेट सिंह' कॉपरेट कल्चर के इर्द-गिर्द घूमती है। यशराज फिल्म्स ने सभी जानकारी को अभी तक अपने पास ही रखा है। इस वजह से इससे जुड़ी अधिक जानकारी का सामने आना मुश्किल है। अभी सिर्फ यही कहा जा सकता है कि यशराज फिल्म्स के साथ शिमित अमीन की अगली फिल्म को हरी झंडी मिल चुकी है।'
ओटीटी के दखल से ये बड़ा शो भी टीआरपी में पिछड़ा, इस तारीख को होगा अंतिम एपिसोड का प्रसारण