भाई के लिए सेलिना जेटली की पीएम मोदी से गुहार, यूएई में फंसे हैं मेजर विक्रांत; कोर्ट ने मांगे नए दस्तावेज
Celina Jaitly Urge To PM Modi: यूएई में फंसे भाई मेजर विक्रांत के लिए सेलिना जेटली ने अब पीएम मोदी से गुहार लगाई है। जानिए उन्होंने क्या उम्मीद जताई और कोर्ट ने इस मामले में क्या कुछ कहा…
विस्तार
अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली यूएई की हिरासत में हैं। इसको लेकर यहां भारत में दिल्ली हाईकोर्ट में केस चल रहा है। मामले में आज सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने मामले से जुड़े नए तथ्यों को रिकॉर्ड पर लाने के लिए अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है। सेलिना जेटली द्वारा दायर इस याचिका में उनके भाई के लिए उचित कानूनी सहायता और संवाद की सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई है। मामले की अगली सुनवाई अब 3 फरवरी को होगी। इस पूरे मामले पर अब सेलिना जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से अपील की है।
पूरा देश मेजर विक्रांत के साथ खड़ा है
सुनवाई के दौरान कोर्ट पहुंचीं सेलिना जेटली ने मेजर विक्रांत जेटली के मामले पर बोलते हुआ कहा कि पूरा देश मेजर विक्रांत के साथ खड़ा है। मुझे विश्वास है कि हम उस मुकाम तक पहुंचने के करीब हैं। मुझे भारत सरकार पर पूरा भरोसा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से मेजर विक्रांत को वापस लाने का आग्रह करती हूं। सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि पूरा देश ये ही चाहता है कि मेजर विक्रांत जल्द से जल्द अपने देश वापस लाए जाएं।
#WATCH | Delhi: Speaking on retired Indian Army Major Vikrant Jaitly's case, Celina Jaitly says, "The whole country is standing behind Major Vikrant...I am confident we are close to reaching that point, and I have faith in the Government of India...I urge PM Modi and the… https://t.co/ZivNy1NBbX pic.twitter.com/eEjpVlpiH8
— ANI (@ANI) January 29, 2026
सामने आया भाभी के साथ पारिवारिक विवाद
एक ओर जहां भाई को वापस लाने के लिए सेलिना जेटली संघर्ष कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले पर अपनी भाभी चारुल जेटली के साथ पारिवारिक विवाद भी खुलकर सामने आ गया है। पिछली सुनवाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेश मंत्रालय (MEA) को निर्देश दिया था कि वे सेलिना और उनके भाई के बीच बातचीत कराने और यूएई अधिकारियों से तालमेल बिठाने के लिए एक ‘नोडल अधिकारी’ नियुक्त करें। जहां सेलिना ने इस फैसले का स्वागत किया, वहीं उनकी भाभी चारुल जेटली ने इस कानूनी पहल की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिए।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘अक्षय कुमार एक बिजनेसमैन हैं’, निर्माता शैलेंद्र सिंह ने एक्टर को बताया मनी माइंडेड; पैसे के पीछे भागते हैं
क्या है मामला?
मेजर विक्रांत के पेशेवर जीवन के बारे में बात करते हुए उनके वकील ने बताया कि 2016-17 में समय से पहले रिटायरमेंट लेने के बाद विक्रांत दुबई में बस गए थे। वकील के अनुसार, अधिकारियों ने सूचित किया है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर अपराधों से जुड़ा हो सकता है, जो यकीनन उन कंपनियों से जुड़ा है जिनके साथ विक्रांत काम कर रहे थे।