फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Celina Jaitley and Peter Haag Domestic Violence Case: Court Seeks Income Affidavits From Both Parties

सेलिना जेटली घरेलू हिंसा केस: सुनवाई 27 जनवरी तक स्थगित, दोनों पक्षों को जमा करना होगा आय हलफनामा

Fri, 12 Dec 2025 10:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 12 Dec 2025 10:12 PM IST
सार

Celina Jaitley Domestic Violence Case: अभिनेत्री सेलिना जेटली की शादीशुदा जिंदगी बुरे दौर से गुजर रही है। बीते दिनों उन्होंने मुंबई की एक अदालत का रुख किया और अपने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। आज कोर्ट में मामला पहुंचा। अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
Celina Jaitley and Peter Haag Domestic Violence Case: Court Seeks Income Affidavits From Both Parties
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। अभिनेत्री ने अपने ऑस्ट्रेलियाई पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आज शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत ने इस मामले की सुनवाई 27 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। साथ ही दोनों पक्षों को आय संबंधी हलफनामा जमा करने को कहा है। इसके बाद आगे की सुनवाई शुरू होगी।

विज्ञापन

Celina Jaitley and Peter Haag Domestic Violence Case: Court Seeks Income Affidavits From Both Parties
सेलिना जेटली - फोटो : एएनआई

पीटर हाग की तरफ से वकील हुए पेश
पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले की आज कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पीटर हाग की तरफ से उनके वकील पेश हुए। सेलिना जेटली और पीटर हाग की शादी को 15 साल हो गए हैं। दोनों के वैवाहिक जीवन में विवाद शुरू हो गया है। पूर्व मिस इंडिया जेटली ने अपने पति हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा, क्रूरता और हेरफेर का आरोप लगाते हुए डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत केस किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें उनके पति पीटर हाग से इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल और वर्बल अब्यूज का सामना करना पड़ा है।

कोर्ट ने क्या कहा?
सेलिना और पीटर हाग की शादीशुदा जिंदगी में करीब 15 साल बाद खटास आ गई है। बीते दिनों सेलिना जेटली ने अपने पति हाग के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत केस किया है। इसमें उन्होंने हाग पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और हेरफेर संबंधी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस खिलाफ घरेलू हिंसा के केस में एक नया अपडेट यह है कि मुंबई की एक कोर्ट ने आज शुक्रवार 12 दिसंबर, 2025 को मामले को 27 जनवरी, 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को अपने इनकम एफिडेविट फाइल करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने पीटर हाग को अपना जवाब फाइल करने का समय दिया है, जिसके बाद दोनों पार्टियों की बात सुनी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Celina Jaitley and Peter Haag Domestic Violence Case: Court Seeks Income Affidavits From Both Parties
सेलिना जेटली-पीटर हाग - फोटो : इंस्टाग्राम

50 करोड़ रुपये का मांगा हर्जाना
अभिनेत्री ने अपने पति के व्यवहार की वजह से कमाई के नुकसान का दावा करते हुए 50 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा है और अपने पति से 10 लाख रुपये महीने का मेंटेनेंस मांगा है। नवंबर में जब यह मामला शिकायत वेरिफाई करने के बाद वेरिफिकेशन और नोटिस जारी करने के लिए अंधेरी के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के सामने आया था, तो कोर्ट ने हाग को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। बता दें कि 47 वर्षीय एक्ट्रेस सेलिना ने दावा किया कि उनके पति ने उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर से प्रताड़ित किया। इसकी वजह से उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत वापस आना पड़ा। पूर्व मिस इंडिया ने याचिका में आरोप लगाया कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काम करने से रोक दिया। इस कपल ने सितंबर 2010 में शादी की और उनके तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed