फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   CBI questions Sam DSouza in Cordelia drug bust case who accused of taking 25 crores bribe from Shah Rukh Khan

Cordelia Bribe Case: सीबीआई ने आरोपी सैम डिसूजा से की पूछताछ, शाहरुख खान से 25 करोड़ की रिश्वत लेने का है आरोप

Tue, 20 Jun 2023 12:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 20 Jun 2023 12:36 PM IST
सार

सीबीआई ने आरोपी सैनविल उर्फ सैम डिसूजा से 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में बेटे आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए शाहरुख से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के संबंध में पूछताछ की।

विज्ञापन
CBI questions Sam DSouza in Cordelia drug bust case who accused of taking 25 crores bribe from Shah Rukh Khan
आर्यन खान,सैम डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉर्डेलिया ड्रग केस मामले में सीबीआई ने आरोपी सैम डिसूजा से पूछताछ की। दरअसल, सैम पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से कथित तौर पर रिश्वत मांगने का आरोप है। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने आरोपी सैनविल उर्फ सैम डिसूजा से 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में पूछताछ की। आरोप है कि सैम ने आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए शाहरुख से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन

CBI questions Sam DSouza in Cordelia drug bust case who accused of taking 25 crores bribe from Shah Rukh Khan
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने पिछले सप्ताह डिसूजा को दिल्ली कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए तीसरा नोटिस दिया था। सीबीआई के जरिए 12 मई को दर्ज किए गए मामले में उनसे अभी तक पूछताछ नहीं की गई है। सीबीआई की प्राथमिकी में सैम को आरोपी नंबर पांच के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। सैम के वकील पंकज जाधव ने बताया कि सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने के लिए 16 जून को नोटिस जारी किया था। वह 20 जून को दिल्ली में अधिकारी के समक्ष पेश हुए।

Hansal Mehta: 'स्कूप' के जरिए हरमन बावेजा की दमदार वापसी से खुश हैं हंसल मेहता, पोस्ट साझा कर लिखा भावुक नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

CBI questions Sam DSouza in Cordelia drug bust case who accused of taking 25 crores bribe from Shah Rukh Khan
सैम डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत की मांग करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। मामले के मुख्य आरोपी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाई कोर्ट ने 23 जून तक के लिए अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि सैम ने मामले में आर्यन की मदद करने के लिए शाहरुख के प्रबंधक और गवाह केपी गोसावी के बीच एक सौदा किया था।

Mahesh Babu: गुंटूर कारम की शूटिंग के दौरान महेश बाबू का एस थमन के साथ हुआ मतभेद? मेकर्स ने लिया यह बड़ा फैसला

विज्ञापन

CBI questions Sam DSouza in Cordelia drug bust case who accused of taking 25 crores bribe from Shah Rukh Khan
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एनसीबी की छापेमारी के एक दिन बाद तीन अक्तूबर, 2021 को आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। उन्हें 25 दिन जेल में बिताने के बाद 28 अक्तूबर, 2021 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इस बहुचर्चित मामले ने तब मोड़ ले लिया, जब 2021 में एक स्वतंत्र गवाह ने दावा किया कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए एनसीबी के एक अधिकारी और गवाह गोसावी सहित अन्य व्यक्तियों के जरिए 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। मृतक प्रभाकर सेल ने बताया था कि उन्होंने गवाह गोसावी को फोन पर सैम को आर्यन खान को दो अक्तूबर, 2021 के बाद एनसीबी कार्यालय में लाए जाने के बाद 25 करोड़ रुपये की मांग के बारे में बताते हुए सुना था।

Tamannaah Bhatia: तमन्ना ने वेब सीरीज 'जी करदा' में इंटीमेट सीन्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों जरूरी था ये सब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed