फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   CBFC has granted Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna film A certification Know Animal Run Time

Animal: रणबीर और रश्मिका की 'एनिमल' को मिला A सर्टिफिकेट, दर्शकों को मिलेगा इतनी लंबी फिल्म का लुत्फ

Wed, 22 Nov 2023 11:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Nov 2023 11:55 PM IST
सार

फैंस भी फिल्म के ट्रेलर का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में उत्साह बनाया हुआ है। अब फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ प्रमाणित किया गया है।

विज्ञापन
CBFC has granted Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna film A certification Know Animal Run Time
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड में अपने अभिनय और स्टाइल से फैंस के दिलों में राज करने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस भी फिल्म के ट्रेलर का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में उत्साह बनाया हुआ है। अब फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ प्रमाणित किया गया है।
विज्ञापन


रणबीर और रश्मिका की 'एनिमल' को मिला A सर्टिफिकेट
संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म 'एनिमल' ने इस साल अपनी रिलीज के लिए फैंस में बहुत उत्साह पैदा किया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह चर्चा का विषय बनी हुई है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी सहित कई सितारों से सजी यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रीमियर से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेशन दिया है।
विज्ञापन


दर्शकों को मिलेगा इतनी लंबी फिल्म का लुत्फ
फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सर्टिफिकेशन से जुड़ी खबर साझा की है। निर्देशक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,  "सेंसर बोर्ड ने एनिमल को ए रेटिंग दी है। इस फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 21 मिनट और 23 सेकंड का है। एनिमल द फिल्म, 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है"।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार दिखेगी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा। विक्की भी अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। अब देखते कि दोनों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।


Farrey Screening: 'फर्रे' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, हेलन से लेकर कटरीना तक ने इवेंट में की शिरकत



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed