फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   CBFC Gives Advisory to Filmmakers to Displaying Azadi Ka Amrit Mohotsav Logo In Bollywood Movies

Azadi Ka Amrit Mohotsav: फिल्मी पर्दे पर भी दिखेगा आजादी के 75 वर्षों का जश्न, बॉलीवुड ऐसे मनाएगा अमृत महोत्सव

Sat, 28 May 2022 11:43 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 28 May 2022 11:43 AM IST
सार

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। ऐसे में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के चलते अब बॉलीवुड में भी आजादी का जश्न मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
CBFC Gives Advisory to Filmmakers to Displaying Azadi Ka Amrit Mohotsav Logo In Bollywood Movies
आजादी का अमृत महोत्सव लोगो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव आजादी के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से फिल्म निर्माताओं को एडवाइजरी की गई है, जिसके तहत फिल्मी पर्दे पर भी अनोखे अंदाज में देश की आजादी का जश्न मनेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                दरअसल, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर भारतीय फिल्मों के सभी निर्माताओं को एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि सभी फिल्म निर्माता अपनी 2022 और 2023 के दौरान बनी फिल्मों में आजादी का अमृत महोत्सव के लोगो को प्रदर्शित करें। इसके अलावा अपने सभी रचनात्मक कार्यों में भी लोगो को स्वेच्छा से लगाए और देश की आजादी के जश्न में भागीदार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करना होगा
सभी भारतीय फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्मों में आजादी का अमृत महोत्सव का प्रतीक चिन्ह लगाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए उन्हें amritmohatsav.nic.in की वेबसाइट पर जाकर लोगो को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद वह लोगो का फिल्म में उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च 2021 से शुरू हुई, जो 75 सप्ताह तक चलेगी और 15 अगस्त 2023 को एक वर्ष के बाद समाप्त होगी। यह पूरा महोत्सव देश को लोगों को समर्पित है। ऐसे में अब फिल्मों को भी इससे जोड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed